Bonus Share : 5 फ्री शेयर दे रही यह कर्ज मुक्त कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में बोनस शेयर का इंतजार करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. ZF Commercial Vehicle Control Systems India ने 5:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है. यानी 1 शेयर रखने वाले निवेशकों को 5 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे. कंपनी की वित्तीय स्थिति भी मजबूत है और मुनाफा तेजी से बढ़ रहा है. जानिए पूरी डिटेल.

Bonus Share News : अगर आपके पास ZF Commercial Vehicle Control Systems India का सिर्फ 1 शेयर भी है, तो जल्द ही आपकी होल्डिंग 6 शेयरों में बदल सकती है. कंपनी ने 5:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, यानी हर 1 शेयर पर निवेशकों को 5 अतिरिक्त शेयर बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे. खास बात यह है कि कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, मुनाफा तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और लॉन्ग टर्म में शेयर ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. आखिर कंपनी ने इतना बड़ा बोनस क्यों दिया, रिकॉर्ड डेट क्या है, किसे मिलेगा इसका फायदा और कंपनी की वित्तीय स्थिति कितनी मजबूत है?
मिलेंगे 5 फ्री शेयर
ZF Commercial Vehicle Control Systems India Limited ने अपने शेयरधारकों को 5:1 बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि यदि आपके पास रिकॉर्ड डेट 24 जून 2026 तक कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको उसके बदले 5 अतिरिक्त (फ्री) शेयर मिलेंगे. यानी 1 शेयर रखने वाले निवेशक के पास बोनस मिलने के बाद कुल 6 शेयर हो जाएंगे. इस बोनस इश्यू की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 24 जून 2026 हैं. बोनस शेयर पाने के लिए निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रिकॉर्ड में होने चाहिए.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | मान |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹29,889 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 57.79 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 8.10 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 36.29 |
| डेट-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.01 |
| आरओई (ROE) | 14.01% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | ₹272.76 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.03% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | ₹1,946.51 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹5 |
शेयर की चाल
- CMP – ₹15,795 (21 जून तक)
- 3 महीने में – 15 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – 19 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 32 फीसदी भागा
- 5 साल में – 127 तक रिटर्न
कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है?
कंपनी की वित्तीय सेहत अच्छी दिखाई देती है. पिछले 1 वर्ष (TTM) में कंपनी की आय (Revenue) में 15फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो बताती है कि कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है. वहीं, पिछले 1 वर्ष में मुनाफे (Profit) में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सबसे खास बात यह है कि पिछले 3 वर्षों में कंपनी ने 15 फीसदी का रेवेन्यू CAGR और 48 फीसदी का प्रॉफिट CAGR हासिल किया है. इसका मतलब है कि कंपनी का मुनाफा उसकी आय की तुलना में कहीं तेज गति से बढ़ रहा है. कुल मिलाकर, कंपनी के सेल्स और मुनाफे दोनों में लगातार तेजी आ रही है.
यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹25 तक डिविडेंड, फ्री शेयर की बौछार, देखें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.