लौट रहा है सरकारी बैंकों का दबदबा! इन 5 PSU ने भरा दम, ₹100 से सस्ते हैं शेयर; महंगा होने से पहले देख लें
एक समय एनपीए के बोझ तले दबे सरकारी बैंक अब रिकॉर्ड मुनाफे, मजबूत बैलेंस शीट और सुधरती एसेट क्वालिटी के दम पर निजी बैंकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. दिसंबर 2025 तिमाही में लोन मार्केट में सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर 54.4% हो गई. अगर आप कम कीमत वाले बैंकिंग शेयरों में निवेश के मौके तलाश रहे हैं.
Cheap PSU Bank Stocks: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी बैंकों (PSBs) का दबदबा एक बार फिर लौट आया है. कभी एनपीए (NPA) के बोझ तले दबे ये बैंक आज मजबूत बैलेंस शीट, रिकॉर्ड मुनाफे और सुधरती एसेट क्वालिटी के दम पर प्राइवेट बैंकों को पछाड़ रहे हैं. दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, लोन मार्केट में सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर 54.4% हो गई है, जबकि निजी बैंकों का शेयर घटकर 40.6% रह गया है.
कम क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो और बेहतर कैपिटल पोजीशन के कारण सरकारी बैंकों में क्रेडिट ग्रोथ तेज है. अगर आप भी कम कीमत वाले बैंकिंग शेयरों में मौका तलाश रहे हैं, तो ₹100 से कम कीमत वाले इन 5 सरकारी बैंकों (PSU Penny Stocks) के प्रदर्शन और उनके फ्यूचर प्लान पर नजर डाल सकते हैं:
- Punjab & Sind Bank Share
इस बैंक का नेटवर्क देशभर में 1,654 शाखाओं का है, जिसमें पंजाब में इसकी मजबूत मौजूदगी है.
- FY26 का प्रदर्शन: बैंक का कुल बिजनेस 14.9% बढ़कर ₹2.63 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कुल लोन 18.3% बढ़कर ₹1.17 लाख करोड़ और डिपॉजिट 12.4% बढ़कर ₹1.46 लाख करोड़ रहा. कम क्रेडिट कॉस्ट की बदौलत नेट प्रॉफिट 30.1% की छलांग लगाकर ₹13.2 अरब (bn) रहा.
- एसेट क्वालिटी: ग्रॉस एनपीए सुधरकर 2.4% (FY25 में 3.38% था) और नेट एनपीए घटकर 0.79% रह गया.
- FY27 का टारगेट: बैंक ने वित्तीय वर्ष 2027 में कुल बिजनेस ₹3 लाख करोड़ और FY29 तक ₹4 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही GNPA को 2% से नीचे लाने की तैयारी है.

- UCO Bank Share
यूको बैंक का ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मजबूत होल्ड है, जिसके देश-विदेश में कुल 3,414 ब्रांचेज हैं.
- FY26 का प्रदर्शन: वैश्विक बिजनेस 14.95% बढ़कर ₹5.9 लाख करोड़ रहा. ग्रॉस लोन 19.4% की बढ़त के साथ ₹2.62 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें रिटेल, एग्री और एमएसएमई (RAM) सेगमेंट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही. बैंक का नेट प्रॉफिट 13.2% बढ़कर ₹27.68 अरब रहा.
- एसेट क्वालिटी: ग्रॉस एनपीए 52 बेसिस पॉइंट सुधरकर 2.17% और नेट एनपीए घटकर महज 0.27% रह गया.
- FY27 का टारगेट: बैंक ने अगले साल के लिए 12-14% क्रेडिट ग्रोथ और 10-12% डिपॉजिट ग्रोथ का अनुमान लगाया है. साथ ही GNPA को 2% से नीचे और NNPA को 0.2% से कम रखने का लक्ष्य है.

- Central Bank of India Share
4,585 शाखाओं के नेटवर्क वाले इस बैंक का 65% फोकस ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर है.
- FY26 का प्रदर्शन: बैंक का कुल बिजनेस 15.60% बढ़कर ₹8.12 लाख करोड़ हो गया. कुल डिपॉजिट 13.38% बढ़कर ₹4.67 लाख करोड़ रहा, जिसमें बैंक ने 47.3% का शानदार CASA रेशियो बरकरार रखा है. नेट प्रॉफिट में 15.43% की बढ़त दर्ज हुई और यह ₹43.69 अरब पर पहुंच गया.
- एसेट क्वालिटी: जीएनपीए 51 बेसिस पॉइंट सुधरकर 2.67% और नेट एनपीए सिर्फ 0.49% रह गया. बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) 96% के बेहद मजबूत स्तर पर है.
- FY27 का टारगेट: प्रबंधन को FY27 में 14% से 16% की क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद है. बैंक अपने टेक्नोलॉजी सिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹14.42 अरब का निवेश भी करेगा.

- Indian Oversease Bank Share
दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु में दबदबा रखने वाले इस बैंक के पास 3,498 से अधिक शाखाएं हैं.
- FY26 का प्रदर्शन: बैंक ने अपने तय लक्ष्यों से बेहतर प्रदर्शन किया. कुल बिजनेस 20.76% की भारी बढ़त के साथ ₹6.78 लाख करोड़ रहा. लोन ग्रोथ 24.16% रही. एसेट क्वालिटी में बड़े सुधार के चलते नेट प्रॉफिट 56.16% की धमाकेदार तेजी के साथ ₹52.08 अरब के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया.
- एसेट क्वालिटी: ग्रॉस एनपीए गिरकर 1.42% और नेट एनपीए सुधरकर 0.21% के बेहतरीन स्तर पर आ गया.
- FY27 का टारगेट: बैंक का लक्ष्य सभी मुख्य पैरामीटर्स में 13-15% की ग्रोथ बनाए रखना है. बैंक इस साल करीब ₹36 अरब के फंसे कर्ज (Bad Loans) की रिकवरी की योजना बना रहा है.

यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में 25% उछला 100 साल पुरानी कंपनी का शेयर, कुवैत से मिले मेगा ऑर्डर..अभी और भरेगी रफ्तार?
- Bank of Maharashtra Share
महाराष्ट्र में सबसे मजबूत नेटवर्क (1,164 शाखाएं) वाले इस बैंक का कुल ब्रांच नेटवर्क 1,468 का है.
- FY26 का प्रदर्शन: कुल बिजनेस 17.47% बढ़कर ₹6.42 लाख करोड़ हो गया. बैंक का CASA डिपॉजिट 52.51% के साथ इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन स्तरों में से एक है. बेहतर मार्जिन (NIM 3.91%) के दम पर नेट प्रॉफिट 27.17% उछलकर ₹70.19 अरब रहा.
- एसेट क्वालिटी: बैंक की एसेट क्वालिटी सबसे शानदार है; ग्रॉस एनपीए गिरकर 1.45% और नेट एनपीए महज 0.13% रह गया है.
- FY27 का टारगेट: वित्तीय वर्ष 2027 में बैंक ने कुल बिजनेस में 16-17% और लोन में 18% ग्रोथ का लक्ष्य रखा है, जबकि नेट एनपीए को 0.25% से नीचे बनाए रखने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹55 का शेयर बना ₹1766 का तूफान! 5 साल में 34 गुना रिटर्न देने वाली इस कंपनी का अगला दांव क्या है?
Bonus Share : 5 फ्री शेयर दे रही यह कर्ज मुक्त कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट
सरकारी कंपनी ने रच दिया इतिहास! 4 साल में 300% बढ़ा कारोबार, अब मिला नवरत्न का दर्जा
