Stock Market Holiday Alert: अगले हफ्ते 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE ने जारी किया शेड्यूल
अगले हफ्ते शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा. दरअसल, शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में निवेशकों को लगातार तीन दिन तक बाजार में कारोबार करने का मौका नहीं मिलेगा.
Stock Market Holiday Alert: शेयर बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. अगले हफ्ते शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा. दरअसल, शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ऐसे में निवेशकों को लगातार तीन दिन तक बाजार में कारोबार करने का मौका नहीं मिलेगा. इस दौरान NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स जैसे सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे. जो निवेशक अगले सप्ताह ट्रेडिंग या निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस छुट्टी को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनानी चाहिए.
26 जून को क्यों बंद रहेगा बाजार?
अगले सप्ताह शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम का अवकाश है. मुहर्रम इस्लामी नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और यह मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है. इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत को भी याद किया जाता है.
मुहर्रम के कारण देशभर में सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक और कई अन्य संस्थान बंद रहते हैं. इसी वजह से NSE और BSE पर भी कारोबार नहीं होगा.
लगातार 3 दिन नहीं होगी ट्रेडिंग
26 जून को बाजार बंद रहने के बाद 27 जून शनिवार और 28 जून रविवार का अवकाश रहेगा. इस तरह निवेशकों को लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार से ब्रेक मिलेगा. बाजार में सामान्य कारोबार फिर से सोमवार 29 जून से शुरू होगा.
| तारीख | दिन | अवसर | बाजार की स्थिति |
|---|---|---|---|
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम | बंद |
| 27 जून 2026 | शनिवार | साप्ताहिक अवकाश | बंद |
| 28 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | बंद |
| 29 जून 2026 | सोमवार | सामान्य कारोबार | खुला |
किन सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार?
मुहर्रम के दिन शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे. इसमें इक्विटी ट्रेडिंग, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स शामिल हैं.
2026 में अभी कितनी छुट्टियां बाकी हैं?
NSE के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 16 कार्यदिवसों की ट्रेडिंग छुट्टियां हैं. मुहर्रम के बाद इस साल 7 और ट्रेडिंग छुट्टियां बची हैं.
| तारीख | दिन | अवसर | बाजार की स्थिति |
|---|---|---|---|
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम | बंद |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी | बंद |
| 2 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती | बंद |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा | बंद |
| 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली-बलिप्रतिपदा | बंद |
| 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव | बंद |
| 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस | बंद |
शुक्रवार को कैसा रहा बाजार?
शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. Nifty करीब 0.64 फीसदी गिरकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ. वहीं Sensex करीब 0.78 फीसदी टूटकर 76,802.90 अंक पर बंद हुआ.
हालांकि पूरे सप्ताह की बात करें तो दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग 1.8 फीसदी मजबूत रहे. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक माहौल में सुधार से बाजार को सहारा मिला.
किस समय खुलता है शेयर बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में प्री-ओपन सत्र सुबह 9 बजे शुरू होता है. नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलता है. इसके बाद क्लोजिंग सत्र आयोजित किया जाता है. निवेशकों को अगले सप्ताह की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने सौदों और निवेश योजनाओं की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 5 दिनों में ₹4870 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹1500 की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
Latest Stories
गाड़ी के पुर्जे बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, ऑटो सेक्टर की रफ्तार से चमक सकते हैं स्टॉक
मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 725% की तेजी, दमदार है ग्रोथ प्लान, फिर दौड़ेंगे ये शेयर?
न घर बेचती, न जमीन खरीदती; फिर भी रियल एस्टेट बूम से कमाई कर रही यह कंपनी, मुकुल अग्रवाल ने लगाया 126 करोड़ का दांव
