TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आज अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार रहेंगे बंद, नहीं होगा कोई कारोबार

अगर आप आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग की सोच रहे हैं तो रुक जाइए! आज यानी शुक्रवार, 18 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार Good Friday के मौके पर बंद रहेंगे. इस दिम बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. सोमवार से बाजार फिर से खुलेगा. कुल मिलाकर 3 दिन लगातार बाजार बंद रहेगा. जिसमें शुक्रवार, शनिवार और रविवार शामिल है.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे. Image Credit: Getty Images, canva

Stock Market Holiday: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी 18 अप्रैल को बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. 18 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) Good Friday के मौके पर बंद रहेंगे. NSE और BSE दोनों पर इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटी लेंडिंग-बॉरोइंग से जुड़े सभी सेगमेंट में कोई लेन-देन नहीं होगा. वहीं, सोमवार से फिर बाजार खुलेगा. इस साल अब तक शेयर बाजार में तीन छुट्टियां हो चुकी हैं. इसके अलावा आज, अमेरिकी शेयर बाजार भी Good Friday के मौके पर बंद रहेगा.

इस साल अब तक 3 छुट्टी

  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
  • 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे

मई से दिसंबर तक बाकी छुट्टियां

  • 1 मई – महाराष्ट्र दिवस
  • 12 मई – बुद्ध पूर्णिमा

अगस्त में कितना छुट्टी?

  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 27 अगस्त – गणेश चतुर्थी

सितंबर की छुट्टी

5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद

अक्टूबर में 3 छुट्टी

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती और दशहरा
  • 21 अक्टूबर – दिवाली
  • 22 अक्टूबर – दिवाली बलिप्रतिपदा

नवंबर

5 नवंबर – गुरु नानक जयंती

इसे भी पढ़े- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 मार्केट लीडर स्टॉक्स, लिस्ट में टाटा समूह का भी शेयर शामिल

दिसंबर

25 दिसंबर – क्रिसमस

गुरुवार को बाजार में रही तेजी

गुरुवार, 17 अप्रैल को हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग दिन पर शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी. सेंसेक्स 1,509 अंकों की तेजी के साथ 78,553.20 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्ट 414 अंकों की छलांग लगाई और 23,851.65 पर बंद हुआ था. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने थोड़ी धीमी रफ्तार दिखाई. BSE Midcap – 0.56 फीसदी ऊपर, BSE Smallcap – 0.52 फीसदी ऊपर बंद हुआ था. बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली और यह अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही थी. जोमैटो 4.37 फीसदी, ICICI बैंक 3.68 फीसदी, एयरटेल 3.63 फीसदी, सनफार्मा 3.50 फीसदी और SBI 3.28 फीसदी ऊपर बंद हुए थे. मारुति और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट रही थी.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी रही. NSE का निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.23 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज 2.05 फीसदी, सरकारी बैंक 1.64 फीसदी, ऑयल एंड गैस 1.23 फीसदी और ऑटो में 1.03 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.