BGMI Lite: कम रैम वाले फोन में जल्द खेल पाएंगे ये पॉपुलर गेम, लाइट वर्जन मचाएगा गदर!
BGMI Lite को 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, इस पॉपुलर बैटल रॉयल गेम को अब कंपनी उन प्लेयर्स के लिए लाने वाली है जो पुराने या फिर बजट स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते हैं. इस गेम के स्टैंडर्ड वर्जन के लिए के लिए कम से कम 2 जीबी और बेहतर और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 4 से 6 जीबी तक रैम चाहिए होती है लेकिन लाइट वर्जन बटन फोन चलाने वालों की मुश्किल दूर करेगा.

BGMI Lite Krafton: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक पॉपुलर गेम है, अब कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इस गेम का लाइट वर्जन भी जल्द भारत में प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस गेम का लाइट वर्जन बजट और पुराने स्मार्टफोन वाले यूजर्स को टारगेट करेगा, जिन्हें BGMI का स्टैंडर्ड वर्जन आसानी से चलाने में दिक्कत होती है. हालांकि, Krafton ने अभी तक गेम के फीचर्स, गेमप्ले डिटेल्स या ऑफिशियल सिस्टम रिक्वायरमेंट्स की जानकारी नहीं दी है.
लाइट BGMI वर्जन उन प्लेयर्स के बीच अक्सर रिक्वेस्ट किया जाने वाला फीचर रहा है जो कम रैम, स्टोरेज या प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं.
BGMI Lite Launch Date क्या है?
कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस गेम के लाइट वर्जन को जल्द लाया जाएगा, लेकिन फिलहाल डेट का खुलासा होना बाकी है. गेम के बारे में और जानकारी इसके रिलीज के करीब आने पर शेयर किए जाने की उम्मीद है. इस गेम के डाउनलोड साइज, ग्राफिक्स सेटिंग्स, सपोर्टेड डिवाइस, गेमप्ले मोड्स और मिनिमम रैम रिक्वायरमेंट्स जैसी डिटेल्स कंफर्म नहीं हुई है.
क्यों बजट फोन वालों के लिए फायदेमंद होगी BGMI Lite?
BGMI के स्टैंडर्ड वर्जन को स्मूद गेमप्ले के लिए काफी अच्छे हार्डवेयर की जरूरत होती है, जो पुराने या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन वाले यूजर्स के लिए मुश्किल बना सकता है. बैटल रॉयल एक्सपीरियंस का ये लाइट वर्जन लो-एंड डिवाइस पर ज्यादा आराम से चल सकेगा.
PUBG Mobile Lite देता है BGMI Lite का सुराग
इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, हालांकि Krafton ने कंफर्म नहीं किया है कि प्लेयर्स के लिए आने वाला लाइट वर्जन कैसे काम करेगा, लेकिन PUBG Mobile Lite के साथ कंपनी के पिछले एक्सपीरियंस से प्लेयर्स को यह अंदाजा होता है कि एक हल्का बैटल रॉयल गेम कैसा हो सकता है. भारत में पब्जी मोबाइल के BGMI के तौर पर रीब्रांड होने से पहले, इस गेम के लाइट वर्जन को जुलाई 2019 में बजट और एंट्री-लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया था.
लॉन्च के समय, पब्जी मोबाइल लाइट का साइज लगभग 400MB था और इसे 2GB से कम RAM वाले स्मार्टफोन पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया था. इसमें एक छोटा मैप था और इसमें 60 प्लेयर्स सपोर्ट करते थे, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में 100 प्लेयर्स थे. मैच भी छोटे थे, जो आम तौर पर लगभग 10 मिनट तक चलते थे, जबकि पूरे गेम में लगभग 25 मिनट लगते थे.
तुलना के लिए, BGMI के स्टैंडर्ड वर्जन के लिए कम से कम 2GB RAM की जरूरत होती है, जबकि बेहतर एक्सपीरियंस के लिए 4GB या 6GB RAM रिकमेंड की जाती है. प्लेयर्स को एंट्री-लेवल प्रोसेसर और GPU के साथ लगभग 2GB से 5GB फ्री स्टोरेज की भी जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें- धांसू ऑफर: ये कंपनी दे रही 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, इस प्लान के साथ मिलेगा फायदा