Big Update on Vodafone Idea : SBI से म‍िलेंगे ₹25,000 Crore? 5G Network से Jio, Airtel को टक्‍कर?

Vodafone Idea को लेकर बाजार में दो बड़ी खबरें चर्चा में हैं. पहली, रिपोर्ट्स के मुताबिक State Bank of India समेत बैंकों से करीब ₹25,000 करोड़ के संभावित लोन की बात सामने आई है, जिससे कंपनी की फंडिंग स्थिति मजबूत हो सकती है. दूसरी, कंपनी अपने 5G नेटवर्क विस्तार की तैयारी में है, जिससे वह Reliance Jio और Bharti Airtel को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी.

इन खबरों के बाद निवेशकों के बीच सवाल है कि Vodafone Idea का शेयर अब रफ्तार पकड़ेगा या नहीं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फंडिंग डील फाइनल होती है और 5G रोलआउट सही समय पर होता है, तो कंपनी के ग्रोथ आउटलुक में सुधार आ सकता है. हालांकि, कंपनी पर कर्ज का दबाव अभी भी बड़ा फैक्टर बना हुआ है. ऐसे में निवेश से पहले जोखिम और संभावनाओं दोनों को समझना जरूरी है.

Short Videos