Boltt के पहले स्मार्टफोन में होगा इतने MP का कैमरा, 25 अगस्त को लॉन्च होंगे ये 2 नए फोन

Boltt Ace 5G और Boltt Evo को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Flipkart पर दोनों ही फोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे इस बात का पता चलता है कि किस मॉडल में कितने मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.

बोल्ट 5जी स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Boltt (फायर बोल्ट) का पहला स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, कंपनी 25 अगस्त को दो नए फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. एक फोन का नाम Ace 5G और दूसरा का नाम Boltt Evo होगा. लॉन्च से पहले दोनों ही फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट ने फोन के कैमरा डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. Ace मॉडल को Evo से ऊपर प्लेस किया जाएगा, इसका साफ मतलब ये है कि ऐस मॉडल की कीमत इवो मॉडल की तुलना ज्यादा होगी.

Boltt Ace 5G और Evo की कैमरा डिटेल्स

Ace 5G और Evo के कैमरा और AI फीचर्स का खुलासा फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से हुआ है. Ace 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा जबकि Evo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. दोनों ही स्मार्टफोन में रियल टोन सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा. Ace 5G के मेन कैमरे में f/1.8 अपर्चर होगा.

कंपनी का कहना है कि ऐस 5G और ईवो दोनों ही मॉडल्स में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए गूगल एआई इमेजिंग फ़ीचर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें साफ सेल्फ़ी के लिए फेस अनब्लर शामिल है, कंपनी का कहना है कि यह फ़ीचर अलग-अलग स्किन टोन पर नेचुरल दिखने वाले रिजल्द देने के लिए डिजाइन किया गया है. फोन अलग-अलग शूटिंग कंडीशन के लिए AI पावर्ड नाइट मोड और सीन ऑप्टिमाइजेशन भी ऑफर करेगा. दोनों ही फोन AI बोकेह और डेप्थ मैपिंग के साथ AI पोर्ट्रेट को भी सपोर्ट करेंगे. कंपनी ने पोर्ट्रेट और सेल्फी शॉट्स को बेहतर बनाने के मकसद से AI सेल्फी एन्हांसमेंट और दूसरे इमेज-प्रोसेसिंग टूल्स को भी हाइलाइट किया है.

AI फीचर्स से होंगे पैक्ड

गूगल जेमिनी आने वाले बोल्ट ऐस 5G और ईवो स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स देगा. यूजर्स ऑब्जेक्ट्स को पहचानने, टेक्स्ट ट्रांसलेट करने, प्रोडक्ट्स सर्च करने और स्क्रीन पर दिखने वाले आइटम्स के बारे में जानकारी पाने के लिए सर्किल टू सर्च और गूगल लेंस का इस्तेमाल कर पाएंगे. ये फीचर्स यूजर्स को ऐप छोड़े बिना जरूरी जानकारी एक्सेस करने की सुविधा देंगे.

बोल्ट ऐस 5G और ईवो को पहले ही अलग-अलग रियर कैमरा डिजाइन के साथ दिखाया जा चुका है. ऐस 5G में तीन रियर कैमरों और एक LED फ्लैश के साथ एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जबकि ईवो में दो रियर कैमरों और एक LED फ्लैश के साथ एक स्क्वायर-शेप्ड मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है. दोनों फोन में फ्रंट कैमरों के लिए सेंटर्ड होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले है.

ये भी पढ़ें- Amazon Sale: 20,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, धड़ाम हुई Xiaomi 17 Ultra की कीमत