क्या आपकी AI चैट भी हो सकती है लीक? गूगल पर दिखीं Claude की पर्सनल बातचीत; Anthropic ने दी सफाई

Anthropic एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में कुछ यूजर्स की ऐसी चैट गूगल सर्च में दिखाई देने लगीं, जिन्हें वे पर्सनल मान रहे थे. इन चैट्स में क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी और दूसरी पर्सनल डिटेल्स भी शामिल थीं. मामला सामने आने के बाद कंपनी ने सफाई दी है कि यह उसकी गलती नहीं, बल्कि यूजर्स द्वारा चैट शेयर करने के तरीके की वजह से हुआ है.

एंथ्रॉपिक Image Credit: @Money9live

Claude AI: एआई चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic एक बार फिर प्राइवेसी को लेकर चर्चा में है. हाल ही में कुछ यूजर्स की ऐसी चैट गूगल सर्च में दिखाई देने लगीं, जिन्हें वे पर्सनल मान रहे थे. इन चैट्स में क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी और दूसरी पर्सनल डिटेल्स भी शामिल थीं. मामला सामने आने के बाद कंपनी ने सफाई दी है कि यह उसकी गलती नहीं, बल्कि यूजर्स द्वारा चैट शेयर करने के तरीके की वजह से हुआ.

क्या कहा Anthropic ने?

Fortune की रिपोर्ट के मुताबिक, Anthropic का कहना है कि कंपनी ने किसी भी पर्सनल चैट को गूगल पर सर्च होने लायक नहीं बनाया. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Claude में यूजर्स को अपनी बातचीत शेयर करने का विकल्प दिया जाता है और कंपनी चैट डायरेक्टरी या साइटमैप Google जैसे सर्च इंजन के साथ शेयर नहीं करती.

कंपनी का कहना है कि जब कोई यूजर अपनी चैट का शेयर लिंक बनाकर उसे सार्वजनिक करता है, तो ऐसे लिंक को थर्ड पार्टी सेवाएं या सर्च इंजन इंडेक्स कर सकते हैं. यानी अगर किसी ने चैट सार्वजनिक रूप से शेयर की है, तो उसके Google Search में दिखाई देने की संभावना रहती है.

आखिर गलती कहां हुई?

रिपोर्ट के अनुसार, Reddit पर कुछ यूजर्स ने पाया कि Google पर कुछ खास शब्द सर्च करने पर Claude की शेयर की गई चैट और Claude Artifacts के लिंक दिखाई दे रहे थे. इसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

हालांकि Anthropic ने अब इस समस्या को ठीक कर दिया है और गूगल सर्च से ऐसे लिंक हटवा दिए हैं. लेकिन जिन लोगों के पास पहले से उन चैट्स के लिंक मौजूद हैं, वे अब भी उन्हें खोल सकते हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी AI चैटबॉट की प्राइवेसी पर सवाल उठे हों. पिछले साल ChatGPT की करीब एक लाख बातचीत से जुड़े लिंक भी इसी तरह सामने आए थे. वहीं Elon Musk के AI चैटबॉट Grok में भी ऐसी ही समस्या देखने को मिली थी.

क्यों बढ़ रही है चिंता?

लोग AI चैटबॉट्स पर काम, स्वास्थ्य, कानूनी सलाह और निजी जिंदगी से जुड़ी संवेदनशील बातें भी लिखते हैं. ऐसे में अगर शेयर किए गए लिंक गलती से सार्वजनिक हो जाएं या सर्च इंजन में इंडेक्स हो जाएं, तो पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि AI कंपनियों के लिए यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

इसे भी पढ़ें- चीन की नई चिप तकनीक से बढ़ी टेंशन! सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली तेज; 4% तक टूटे कई स्टॉक