सिर्फ 11 रुपये में फाइल करें ITR, Paytm लेकर आया नई सर्विस; जानें किन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद
अब सिर्फ 11 रुपये में भी ITR फाइल किया जा सकता है. Paytm ने ClearTax के साथ पार्टनरशिप कर यह सर्विस शुरू की है. इसमें इनकम टैक्स विभाग के रिकॉर्ड से प्रीफिल्ड डाटा, सही ITR फॉर्म और टैक्स रिजीम का ऑटो सेलेक्शन, 80 से ज्यादा ब्रोकर्स से ट्रेडिंग डाटा इंपोर्ट और कैपिटल गेन की ऑटो कैलकुलेशन जैसी सर्विस मिलेंगी.
Paytm ITR Filing: अगर आपने अभी तक अपना ITR फाइल नहीं किया है, तो यह खबर आप के लिए है. Paytm ने ClearTax के साथ पार्टनरशिप कर ऐसी सर्विस शुरू की है, जिसके तहत सिर्फ 11 रुपये में ITR फाइल किया जा सकता है. इस सर्विस में ऑटोमेटिक डेटा इम्पोर्ट, पहले से भरी हुई टैक्स डिटेल और टैक्स नोटिस आने पर मदद जैसी कई सर्विस मिलेंगी. आइए जानते हैं कि यह सर्विस कैसे काम करती है और किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है.
क्या है 11 रुपये वाला ITR प्लान
Paytm ऐप के जरिए यूजर अब सिर्फ 11 रुपये में ITR फाइल कर सकते हैं. यह सर्विस ClearTax के टैक्स फाइलिंग प्लेटफॉर्म पर आधारित है. कंपनी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग के रिकॉर्ड के आधार पर जरूरी जानकारी पहले से भर दी जाती है. साथ ही सिस्टम खुद ही सही ITR फॉर्म और टैक्स रिजीम का सुझाव भी देता है.
शेयर बाजार निवेशकों को भी मिलेगा फायदा
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो यह सर्विस आपके काम को और आसान बना सकती है. Paytm के मुताबिक 80 से ज्यादा स्टॉक ब्रोकर से ट्रेडिंग डेटा एक क्लिक में इम्पोर्ट किया जा सकता है. इसके बाद कैपिटल गेन की कैलकुलेशन अपने आप हो जाती है, जिससे मैनुअल एंट्री की जरूरत कम हो जाती है.
टैक्स नोटिस आने पर भी मिलेगी मदद
इस प्लान की खास बात यह है कि ITR फाइल करने के बाद अगर इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई नोटिस आता है, तो ClearTax उसकी जांच, जवाब तैयार करने और पूरी प्रक्रिया में सहायता करेगा. यह सर्विस 11 रुपये वाले प्लान में भी शामिल है.
किन लोगों के लिए सबसे सही
यह सर्विस खासतौर पर सैलरीड कर्मचारियों और पहली बार ITR फाइल करने वालों के लिए यूजफूल मानी जा रही है. जिनकी इनकम मुख्य रूप से Form 16, बैंक ब्याज और सामान्य टैक्स छूट तक सीमित है, वे इस सर्विस का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ITR Filing: जल्दबाजी में ITR फाइल करना पड़ेगा भारी! सबमिट बटन दबाने से पहले कर लें ये काम
ITR फाइल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक है, फिर भी ITR जमा करने से पहले सभी जानकारी जरूर जांच लें. अपनी इनकम, टैक्स छूट, कैपिटल गेन, बैंक ब्याज और टैक्स क्रेडिट का मिलान करें. अगर आपकी इनकम के कई सोर्स हैं, किराये की आमदनी, विदेशी संपत्ति या बिजनेस इनकम है, तो जानकारी की दोबारा जांच करना जरूरी है. साथ ही यह भी देख लें कि चुना गया टैक्स रिजीम आपके लिए सबसे कम टैक्स वाला विकल्प है या नहीं.
Latest Stories
EPF Scheme में बड़ा बदलाव, संकट के समय 3 महीने तक घट सकता है PF योगदान! कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?
Myntra Offer: 750 रुपये तक की बचत, YES बैंक के इन 4 क्रेडिट कॉर्ड पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
होम लोन लेने वालों को लग सकता है झटका! अक्टूबर में 25 bps बढ़ सकता है रेपो रेट; जानें EMI पर क्या होगा असर?
