TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने वालों की हुई चांदी! 1 नवंबर को गोल्ड-सिल्वर के दाम में गिरावट

नवंबर महीने की शुरुआत सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. 1 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है. जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव.

सोना-चांदी

Highlights

  • नवंबर के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
  • 24, 22 और 18 कैरेट सोने के नए रेट जारी
  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में जानें ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. नवंबर महीने के पहले दिन यानी 1 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम भी नीचे आए हैं. ऐसे में अगर आप आज गहने खरीदने या सोने-चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जान लीजिए.

सोना और चांदी क्यों हुए सस्ते?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. बढ़ती ऊर्जा कीमतों, महंगाई की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये गिरकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले यह 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. चांदी 4,200 रुपये टूटकर 1,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक फीकी

विदेशी बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड करीब 4 फीसदी टूटकर 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. यह एक साल से ज्यादा समय का निचला स्तर है.
वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 6 फीसदी गिरकर 49.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बाजार के जानकारों के मुताबिक, निवेशकों की मुनाफावसूली, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है.

1 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने के भाव

लाइव बुलियन डेटा के मुताबिक, रविवार को अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
मुंबई₹1,44,230₹1,32,211₹1,08,173
दिल्ली₹1,43,980₹1,31,982₹1,07,985
बेंगलुरु₹1,44,340₹1,32,312₹1,08,255
कोलकाता₹1,43,610₹1,31,643₹1,07,708
चेन्नई₹1,44,210₹1,32,193₹1,08,158
हैदराबाद₹1,44,020₹1,32,018₹1,08,015
अहमदाबाद₹1,43,960₹1,31,963₹1,07,970

चांदी का भाव कितना है?

1 नवंबर को चांदी की कीमतों में भी शहरों के हिसाब से अंतर देखने को मिला.

शहर चांदी का भाव प्रति किलो

शहरचांदी का भाव प्रति किलो
मुंबई₹1,96,690
दिल्ली₹1,96,350
बेंगलुरु₹1,96,840
कोलकाता₹1,95,820
चेन्नई₹1,96,650
हैदराबाद₹1,96,390
अहमदाबाद₹1,95,800

ध्यान रखें कि ये खुदरा संदर्भ दरें हैं. ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों के अलावा 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है. अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाई और खाना हो सकता है महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम