YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल, बदल गया Watch-Hour से जुड़ा ये नियम
Youtube Monetisation: यूट्यूब ने नए क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब से कमाई करना पहले से ज्यादा मुश्किल कर दिया है. नए नियमों के मुताबिक, नए क्रिएटर्स को डबल वॉच आवर पूरा करने होंगे.

YouTube से पैसे कमाना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है, दरअसल यूट्यूब ने नए क्रिएटर्स के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है. यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में बदलावों की घोषणा की गई है जिससे नए क्रिएटर्स को इस प्रोग्राम के लिए एलिजिबल बनने के लिए पहले के नियमों के मुकाबले अब डबल Watch Hours पूरे करने होंगे और ज्यादा यूट्यूब शॉर्ट्स व्यूज की जरूरत होगी.
यह कदम तब उठाया गया है जब यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर वॉच-टाइम में लगातार बढ़ोतरी देख रहा है. रोजाना लगभग 200 बिलियन शॉर्ट्स व्यूज और टीवी पर एक बिलियन घंटे से ज्यादा का वॉच टाइम देखने को मिल रहा है. यह बदलाव 2018 के बाद पार्टनर प्रोग्राम में पहला बड़ा बदलाव है. इस प्रोग्राम में पहले से ही 3 मिलियन से ज्यादा क्रिएटर्स हैं.
YouTube क्रिएटर्स के लिए नए बदलाव
एक ब्लॉग पोस्ट में यूट्यूब ने क्रिएटर्स के लिए नए क्राइटेरिया को बताया है, 1 फरवरी 2027 से, नए एप्लिकेंट्स को ऐड और YouTube प्रीमियम रेवेन्यू शेयरिंग के लिए क्वालिफाई करने के लिए पिछले 365 दिनों में 8000 क्वालिफाइड वॉच आवर्स या पिछले 90 दिनों में 20 मिलियन क्वालिफाइड शॉर्ट्स व्यूज की जरूरत होगी. पहले यह लिमिट 4000 वॉच आवर्स या 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज की थी. 1000 सब्सक्राइबर की जरूरत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो क्रिएटर्स पहले से ही YPP का हिस्सा हैं, उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
YouTube Shorts के लिए नया नियम
एक और बदलाव है जो नए और पुराने क्रिएटर्स दोनों पर असर डालता है. यूट्यूब ने शॉर्ट्स से होने वाली कमाई के लिए भी एक नया नियम पेश किया है. 1 फरवरी से क्रिएटर्स को शॉर्ट्स पर ऐड और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू शेयरिंग के लिए एलिजिबल बने रहने के लिए रोलिंग 90 दिन के पीरियड में 10 मिलियन क्वालिफाइड शॉर्ट्स व्यूज की जरूरत होगी. जो चैनल उस मार्क से नीचे आते हैं, वह पार्टनर प्रोग्राम में बने रहेंगे और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो से कमाई जारी रख सकते हैं. हालांकि, YouTube शॉर्ट्स से उनकी कमाई तभी फिर से शुरू होगी जब वह 10 मिलियन क्राइटेरिया को फिर से पूरा करेंगे.
गूगल के मालिकाना हक वाले इस प्लैटफॉर्म का कहना है कि जो क्रिएटर्स पहले से ही शॉर्ट्स से अच्छी-खासी कमाई करते हैं, उन पर नए 10 मिलियन व्यू नियम का असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. क्रिएटर्स YouTube Studio में नई शर्तों को लागू होने से पहले उन्हें रिव्यू और साइन कर सकेंगे.
उस लिमिट से नीचे के चैनलों के लिए यूट्यूब ने कहा कि वह कमाई के दूसरे ऑप्शन जोड़ने की योजना बना रहा है, जिसमें YouTube शॉपिंग से जुड़े बोनस, ब्रैंड डील्स के लिए इंसेंटिव और ट्रेंड शुरू करने और बढ़ाने के लिए कमाई में बढ़ोतरी शामिल है.
फैन फंडिंग और शॉपिंग टूल्स के लिए पार्टनर प्रोग्राम का निचला लेवल वैसा ही रहेगा. ये उन क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध हैं जिनके 500 सब्सक्राइबर हैं, 90 दिनों में तीन पब्लिक अपलोड हैं और तो और 3000 क्वालिफाइड वॉच आवर्स या 3 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज़ हैं.
ये भी पढ़ें- 10000 रुपए महंगा हो गया Vivo का ये फ्लैगशिप फोन, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे