14999 रुपए में 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी, Flipkart Sale में मिल रही ये 3 बेस्ट डील्स

Flipkart Sale 2026: नया टीवी खरीदने का प्लान है तो चलिए आपको बताते हैं कि सेल में 20 हजार से कम कीमत में 43 इंच स्क्रीन साइज वाले कौन-कौन से मॉडल्स आपको फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल में मिल जाएंगे. 50 फीसदी तक प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा बैंक कार्ड डिस्काउंट का भी अलग से फायदा उठा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट सेल Image Credit: फ्लिपकार्ट

Flipkart Bing Bang Diwali Sale में स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. हम आज आपके लिए फ्लिपकार्ट सेल में 20 हजार रुपए से कम कीमत में बिक रहे 43 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी ढूंढकर लाए हैं. इस बजट में थॉमसन, फिलिप्स और Foxsky जैसे मॉडल्स मिल रहे हैं. प्रोडक्ट डिस्काउंट के अलावा आप खरीदारी करते वक्त एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा छूट का भी फायदा उठा सकते हैं.

Thomson 43 inch QLED Google TV

फ्लिपकार्ट सेल में थॉमसन कंपनी का 43 इंच वाला टीवी 36 फीसदी छूट के बाद 18599 रुपए में बेचा जा रहा है. खासियतों की बात करें तो ये टीवी आपको गूगल वॉयस असिस्टेंट, 40 वॉट साउंड आउटपुट, आई केयर टेक्नोलॉजी, डॉल्बी साउंड, क्रोमकास्ट, 600 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स, डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलेगा. ये टीवी नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और एपल टीवी जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है.

(फोटो- फ्लिपकार्ट)

Philips 43 inch Google TV

सेल में 38 फीसदी डिस्काउंट के बाद फिलिप्स कंपनी का ये 43 इंच वाला टीवी 19,999 रुपए में बेचा जा रहा है. फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्ट टीवी डॉल्बी ऑडियो, 24 वॉट साउंड आउटपुट, 8 जीबी स्टोरेज, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, इन बिल्ट क्रोमकास्ट और आई केयर सपोर्ट करता है. ये गूगल टीवी यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है. इस टीवी में 1 जीबी रैम भी मिलती है.

(फोटो- फ्लिपकार्ट)

Foxsky 43 inch QLED TV

43 इंच स्क्रीन साइज वाला ये स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट सेल में आधी कीमत में बेचा जा रहा है. इस टीवी को छूट के बाद 14999 रुपए में बेचा जा रहा है.

फीचर्स की बात करें तो इस मॉडल में क्वाड कोर प्रोसेसर, 30 वॉट सराउंड साउंड मिलेगा. ये टीवी नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और डिजनी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें- Google लाया Dreambeans ऐप, फोटोज और जेमिनी से जुड़कर बनाएगा पर्सनलाइज्ड स्टोरीज!