सिर्फ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ HMD का नया स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा से है लैस

HMD ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, 13MP का रियर कैमरा और 6.51 इंच का डिस्प्ले मिलता है. फोन में 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला AI प्लेटफॉर्म भी दिया गया है.

HMD Rise Smartphone Image Credit: HMD

HMD Rise Smartphone: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ने गुरुवार 26 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. HMD Rise में 5,000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और Unisoc प्रोसेसर दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 16 Go पर काम करता है. इसमें Sarvam AI का Indus प्लेटफॉर्म भी मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. आइए जानते हैं फोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी.

HMD Rise की कीमत और सेल की तारीख

HMD Rise को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, यह खास लॉन्च कीमत सिर्फ सेल के पहले दिन के लिए है. फोन की बिक्री 2 दिसंबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Emerald Gold, Indigo Silver और Midnight Gold तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

HMD Rise का डिस्प्ले और प्रोसेसर

HMD Rise में 6.51 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है. फोन में Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम मिलती है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए HMD Rise में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. फोन में डुअल-टोन डिजाइन भी मिलता है.
Technology News

5000mAh बैटरी और Android 16 Go का सपोर्ट

HMD Rise में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी फोन के बॉक्स में चार्जर भी दे रही है, हालांकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं दी गई है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 Go पर काम करता है. कंपनी ने फोन के लिए दो साल तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है.

22 भारतीय भाषाओं वाला AI फीचर

इस स्मार्टफोन की एक खास बात इसमें मिलने वाला Indus by Sarvam AI प्लेटफॉर्म है. यह AI प्लेटफॉर्म 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में सरकार के Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म को भी एक्सेस किया जा सकता है. इस तरह HMD ने अपने नए बजट स्मार्टफोन में भारतीय भाषाओं और सरकारी प्लेटफॉर्म से जुड़े फीचर्स भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, कीमत 14,999 रुपये