iPhone 18 Pro Max की तस्वीरें लीक, नए Dark Cherry कलर ने खींचा यूजर्स का ध्यान

Apple के आगामी iPhone 18 Pro Max की कथित तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं. तस्वीरों में फोन Dark Cherry, Light Blue और Black रंगों में नजर आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें नया A20 Pro Bionic चिप और C2 मॉडेम दे सकती है. साथ ही Dynamic Island को छोटा करने की भी चर्चा है.

Apple के आगामी iPhone 18 Pro Max की कथित तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

Apple के आगामी iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है. लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की कुछ कथित तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं, जिनमें इसके नए डिजाइन और रंगों की झलक देखने को मिली है. माना जा रहा है कि Apple इस फोन को सितंबर 2026 में आयोजित अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट में पेश कर सकता है. लीक तस्वीरों में Dark Cherry, Light Blue और Black कलर ऑप्शन दिखाई दिए हैं. इसके साथ ही फोन में नए प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी और डिस्प्ले अपग्रेड मिलने की भी चर्चा है.

लीक तस्वीरों में दिखे तीन नए रंग

Gadget 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max तीन अलग अलग रंगों में नजर आया है. इनमें Dark Cherry, Light Blue और Black शामिल हैं. तस्वीरों से फोन के डिजाइन और फिनिश की भी जानकारी मिलती है. माना जा रहा है कि Apple इस बार रंगों के मामले में कुछ नया करने की तैयारी कर रहा है.

Dark Cherry कलर बना आकर्षण का केंद्र

लीक हुई तस्वीरों में Dark Cherry कलर सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह iPhone 18 Pro सीरीज का सिग्नेचर कलर हो सकता है. यह पारंपरिक लाल रंग से अलग दिखाई देता है और इसमें लाल तथा गुलाबी रंग का मिश्रण देखने को मिलता है. इससे फोन का लुक अधिक प्रीमियम और आकर्षक नजर आता है.

Blue और Black वेरिएंट में भी बदलाव

फोन का Blue वेरिएंट Apple के पुराने ब्लू मॉडल्स की तुलना में अधिक गहरा दिखाई देता है. वहीं Black वेरिएंट में टू टोन डिजाइन देखने को मिला है. इसमें कैमरा मॉड्यूल और बैक पैनल के बीच अलग फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. इससे फोन का प्रीमियम लुक और मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें- बंद हो सकती है टाटा की Apple वाली फैक्ट्री, किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी; प्रदूषण बोर्ड ने भेजा नोटिस

प्रोसेसर और कनेक्टिविटी में मिल सकते हैं अपग्रेड

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro Bionic चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ Apple का नया C2 मॉडेम भी मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस और नेटवर्क कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Dynamic Island हो सकता है छोटा

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस बार Pro मॉडल्स में Dynamic Island का आकार कम कर सकता है. इससे स्क्रीन पर अधिक उपयोगी जगह मिल सकती है और डिस्प्ले का अनुभव बेहतर हो सकता है. हालांकि बैटरी क्षमता को मौजूदा मॉडल के समान रखने की बात कही जा रही है.

सितंबर में हो सकता है बडा लॉन्च इवेंट

Apple हर साल सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश करता है और इस बार भी यही उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी अपना पहला Foldable iPhone भी पेश कर सकती है. यदि ऐसा होता है तो यह Apple के इतिहास के सबसे चर्चित लॉन्च इवेंट्स में से एक साबित हो सकता है.