दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Apple ने कस्टमर्स के लिए लेटेस्ट iPhone मॉडल्स खरीदने की लिमिट तय कर दी है, दरअसल कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है. बंपर डिमांड की वजह से कंपनी को मजबूरन लिमिट लगानी पड़ी है.

iPhone Duo Cap: 16 अक्टूबर से एपल के पहले फोल्डेबल फोन की प्री बुकिंग शुरू हुई थी और 23 अक्टूबर से फोन की सेल शुरू होने वाली है. कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर लोगों की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि कंपनी को मजबूरन फोन पर कैपिंग लगानी पड़ी है. कंपनी के मुताबिक, एक कस्टमर केवल दो ही फोन खरीद पाएगा और ये लिमिट केवल फोल्डेबल फोन के लिए नहीं बल्कि आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पर भी लागू होगी.
अगर आप Apple की वेबसाइट खोलते हैं और किसी भी लेटेस्ट iPhone की दो से ज्यादा यूनिट को बुकिंग के लिए जोड़ते हैं तो जो मैसेज दिखता है वह यह है कि हर कस्टमर ज्यादा से ज्यादा 2 iPhone Duo खरीद सकता है.
जनवरी तक पहुंची डिलीवरी की डेट
इस तरह की लिमिट एपल के लिए कोई नई बात नहीं है, याद दिला दें कि जब 2007 में ओरिजिनल आईफोन लॉन्च हुआ था, तो कंपनी ने उस वक्त भी हर व्यक्ति की खरीदारी को दो यूनिट तक लिमिट कर दिया था. हालांकि Apple ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि यह क्यों लागू है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्री-ऑर्डर शुरू होने के कुछ ही समय बाद डिलीवरी की तारीख जनवरी तक बढ़ गई है.
इस जल्दबाजी के पीछे एक बड़ी कहानी है. काउंटरपॉइंट रिसर्च को पहले उम्मीद थी कि iPhone Duo ग्लोबल फोल्डेबल मार्केट का लगभग 25 फीसदी हिस्सा ले लेगा, जिससे Apple, Samsung (38 फीसदी) के बाद Huawei (22 फीसदी) से आगे हो जाएगा. इसी रिपोर्ट से पता चलता है कि एपल अकेले 2026 में लगभग 6 मिलियन Duos शिप कर सकता है.
iPhone Duo Price in India
इस फोल्डेबल फोन के 256 जीबी, 512GB, 1 टीबी और 2 टीबी वाले कुल चार वेरिएंट्स हैं और इन वेरिएंट्स की कीमतें क्रमश:2,99,900 रुपए, 3,24,900 रुपए, 3,74,900 रुपए और 4,49,900 रुपए तय की गई है.
ये भी पढ़ें- Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम