पुराने फोन से हो गए परेशान? अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 2 दमदार फोन
Upcoming Mobiles in August 2026: हम आपको अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले दो नए स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं. अगले हफ्ते iQOO Z11 और Pova 8 Pro 5G को उतारा जाएगा और लॉन्च के बाद इन्हें अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. चलिए जानते हैं कि कौन सा फोन किस दिन लॉन्च किया जाएगा.

Upcoming Smartphones in August 2026: पुराने फोन की स्लो स्पीड से परेशान होने लगे हैं जिस वजह से लेटेस्ट फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का मूड है? तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि अगले हफ्ते आपके लिए दो नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. iQOO Z11 और Pova 8 Pro 5G को अगले हफ्ते शानदार फीचर्स के साथ उतारा जाएगा, कौन सा फोन किस दिन और कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च होगा, इस बात का खुलासा हो चुका है.
Pova 8 Pro 5G Launch Date in India
इस अपकमिंग मोबाइल को 18 अगस्त दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ये फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, माइक्रोसाइट ने फोन में मिलने वाले कई फीचर्स को कंफर्म किया है जैसे कि वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को IP69K रेटिंग मिली हुई है. फोन को 2 साल ओएस और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C और OIS सपोर्ट वाला कैमरा सेंसर मिलेगा, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. 6500 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि 28 मिनट में फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाता है. इसके अलावा इस हैंडसेट में रिवर्स चार्ज की भी सुविधा मिलेगी. फोन को कूल रखने के लिए वैपर चैंबर भी होगा.
इसके अलावा इसमें एआई असिस्टेंट है जो आपकी कॉल की समरी बनाने में मदद करेगा. फोन की मोटाई 7.39mm है और वजन 189 ग्राम है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है, ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पोवा के इस 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलेगा, साथ ही पी1 पोवा ग्राफिक्स चिप भी होगी.
iQOO Z11 Launch Date in India
इस अपकमिंग फोन को अमेजन पर बेचा जाएगा, माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ये फोन 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. 3डी कर्व्ड डिस्प्ले वाले इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर है, इसका एंटूटू स्कोर 1.2 मिलियन प्लस है. फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलेगी.
ये भी पढ़ें- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन, कीमत सिर्फ 15999 रुपए