3 साल की वैलिडिटी, OTT और हर रोज 2.5GB डेटा, लॉन्च हुआ Jio का ये नया Recharge Plan
Jio 10000 Plan Details: जियो ने लंबी वैलिडिटी वाला प्लान उतारा है, ये प्लान आपको एक साल नहीं बल्कि तीन साल की लंबी वैधता ऑफर करेगा. इस प्लान में डेटा, एसएमएस और कॉलिंग के अलावा ओटीटी का भी फायदा मिलेगा.

Jio 10000 Plan: रिलायंस जियो ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 10 हजार रुपए वाला नया मोबाइल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि ये प्लान आपको एक नहीं बल्कि तीन साल की लंबी वैलिडिटी देगा. इस प्लान को खरीदने के दो बड़े फायदे हैं, पहला फायदा तो ये है कि अगर इन तीन सालों में कंपनी की ओर से प्लान्स महंगे किए गए तो आप पर इसका असर नहीं होगा और दूसरा फायदा ये है कि आपको हर महीने बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी मिल जाएगी. डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा ये प्लान आपको और भी कई एडिशनल बेनिफिट्स देगा.
Jio 10000 Plan Validity
10 हजार रुपए वाला ये रिचार्ज प्लान 1095 दिन की वैलिडिटी देता है, इस प्लान के साथ कंपनी हर रोज 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. डेली 2.5 जीबी और 1095 दिन की वैधता के हिसाब से ये प्लान आपको कुल 2737.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा.
डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps कर दी जाएगी, अगर आपके पास 5जी फोन है और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में हैं तो आप Unlimited 5G Data का इस्तेमाल कर पाएंगे.
OTT का भी फायदा
इस रिचार्ज प्लान के साथ JioHotstar Mobile Plus Hollywood सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज, JioTV पर लाइव टीवी चैनल का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ये प्लान Canva Pro Lite भी दिया जा रहा है, लेकिन ये बेनिफिट केवल 12 महीनों के लिए मिलेगा. यह सब्सक्रिप्शन यूजर्स को एक्स्ट्रा डिजाइन टूल्स और टेम्प्लेट्स का एक्सेस देता है और प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी खत्म होने से काफी पहले खत्म हो जाएगा.
इस प्लान को आप कंपनी के माय जियो ऐप और वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान को रिटेल स्टोर्स और ऑथोराइज्ड थर्ड पार्टी आउटलेट्स के जरिए भी रिचार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 में होगी iPhone 18 Pro से बड़ी बैटरी, इतनी होगी भारत में कीमत!