ये है Jio का सबसे सस्ता Recharge Plan, मिलता है Unlimited Data!

Jio Prepaid Plan: अगर आप रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियों की प्रीपेड सिम चलाते हैं तो पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आखिर किस कंपनी के पास आपको सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान मिलेगा. हम आज दोनों ही कंपनियों के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान की जानकारी देंगे और बेनिफिट्स के बीच का अंतर समझाएंगे.

जियो प्रीपेड प्लान Image Credit: Magnific/File Photo

Jio Recharge Plan: क्या आपके पास रिलायंस जियो की प्रीपेड सिम है? अगर जवाब है हां, तो क्या आप जानते हैं कि कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान कितने का है? अगर आपके पास इस सवाल का जवाब नहीं है तो बता दें कि कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 11 रुपए का है. इस प्लान के साथ कंपनी की ओर से प्रीपेड यूजर्स को डेटा का फायदा भी मिलता है, आइए आपको बताते हैं कि ये प्लान क्या डेटा के अलावा और कोई बेनिफिट देता है या नहीं और इस प्लान के साथ आपको कितने समय की वैलिडिटी मिलेगी?

Jio 11 Plan के साथ मिलने वाले फायदे

11 रुपए वाले इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी UNLIMITED DATA ऑफर करती है लेकिन ये प्लान 10 जीबी हाई स्पीड डेटा की एफयूपी लिमिट के साथ मिलेगा. ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, डेटा लिमिट पूरी होने के बाद आपको डेटा तो मिलेगा लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. ये एक डेटा पैक है, ऐसे में 11 रुपए वाले इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्लान रिचार्ज होना चाहिए.

(फोटो- जियो)

कंपनी का ये सस्ता प्लान एक डेटा पैक है, इसका मतलब ये हुआ कि आपको 11 रुपए वाले इस प्लान में डेटा के अलावा कॉलिंग या फिर एसएमएस का बेनिफिट नहीं मिलेगा. इस डेटा पैक के साथ 1 घंटे की वैलिडिटी दी जाती है.

Airtel Data Pack: कितने का है सबसे सस्ता प्लान?

एक ओर जहां रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान 11 रुपए का है तो वहीं दूसरी ओर एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान आपको 22 रुपए का मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ कि एयरटेल का प्लान जियो की तुलना डबल प्राइस में मिलेगा. 22 रुपए वाले एयरटेल पैक के साथ 1 जीबी डेटा दिया जाता है और यह प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. एयरटेल के इस प्लान को टक्कर देने के लिए जियो के पास 19 रुपए वाला डेटा पैक है जो एक दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा देता है यानी एयरटेल की तुलना 3 रुपए सस्ता.

अगर आपके पास जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियों की प्रीपेड सिम है तो पहले अंतर को समझना जरूरी है. अगर आपको कम समय के लिए ज्यादा डेटा चाहिए तो जियो का प्लान आपको पसंद आ सकता है. वहीं एक दिन की वैलिडिटी के साथ भी कीमत के लिहाज से जियो का 19 रुपए वाला प्लान एयरटेल के 22 रुपए वाले प्लान पर भारी है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp के जरिए आपका फोन हो सकता है ‘HACK’, सरकार ने दी चेतावनी!