TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

काल नहीं… कमाई की मशीन बन सकता है AI, इन 3 स्टॉक्स में 28% तक तेजी की उम्मीद, रखें नजर

AI के बढ़ते इस्तेमाल से भारतीय IT सेक्टर में निवेशकों की चिंता बढ़ रही है. लेकिन Bernstein का मानना है कि AI का असर सभी कंपनियों पर एक जैसा नहीं होगा. ब्रोकरेज ने 7 बड़ी IT कंपनियों पर कवरेज शुरू किया है. Coforge, HCL Tech और Persistent को Outperform रेटिंग दी है. Coforge में 28% तक अपसाइड की उम्मीद जताई है.

IT Stocks Image Credit: Money9

Highlights

  • Bernstein ने 7 IT कंपनियों पर शुरू किया कवरेज.
  • Coforge, HCL Tech और Persistent को Outperform रेटिंग.
  • Coforge में 28% तक तेजी की उम्मीद.

IT Stocks: भारतीय IT सेक्टर के शेयरों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबाव लगातार चर्चा में रहता है. दुनियाभर में AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने निवेशकों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आने वाले समय में AI पारंपरिक IT कंपनियों के कारोबार को नुकसान पहुंचाएगा. इसका असर बाजारों में भी दिखाई दे रहा है. भारत जैसे बाजार में, जहां AI से जुड़ी कंपनियों का एक्सपोजर अपेक्षाकृत कम है, वहां AI निवेश की खबरों के बीच IT शेयरों में दबाव देखने को मिलता है. इसके उलट जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में AI से जुड़ी कंपनियों की मजबूत मौजूदगी के चलते निवेशकों का उत्साह बढ़ रहा है.

लेकिन क्या AI का असर भारतीय IT सेक्टर की सभी कंपनियों पर एक जैसा होगा? क्या AI कुछ कंपनियों के लिए कारोबार का खतरा बनेगा, जबकि दूसरी कंपनियों के लिए कमाई का नया अवसर तैयार करेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Bernstein की ताजा रिपोर्ट इन सवालों के जवाब देती है. ब्रोकरेज ने भारतीय IT सेक्टर की सात बड़ी कंपनियों पर कवरेज शुरू करते हुए अलग-अलग रेटिंग दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, AI का फायदा सभी कंपनियों को एक जैसा नहीं मिलेगा और आने वाले समय में कंपनियों की तकनीकी क्षमता, बिजनेस मॉडल और AI को अपनाने की रणनीति उनके प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाएगी.

क्या सभी कंपनियों पर पड़ेगा एक जैसा असर?

AI के बढ़ते इस्तेमाल से IT इंडस्ट्री में काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग, टेस्टिंग और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में AI की भूमिका बढ़ रही है. इससे पारंपरिक IT सर्विसेज की मांग और कंपनियों की बिलिंग पर दबाव आने की आशंका जताई जा रही है. यही वजह है कि निवेशक भारतीय IT कंपनियों के भविष्य को लेकर सतर्क हैं.

हालांकि, Bernstein का मानना है कि AI को केवल खतरे के तौर पर देखना सही नहीं होगा. जिन कंपनियों के पास AI आधारित सर्विसेज विकसित करने, नई तकनीक अपनाने और ग्राहकों को बेहतर सॉल्यूशंस देने की क्षमता है, वे इस बदलाव से फायदा भी उठा सकती हैं. ऐसे में पूरे IT सेक्टर को एक ही नजरिये से देखना सही नहीं होगा.

Bernstein ने 7 बड़ी IT कंपनियों पर शुरू किया कवरेज

Bernstein ने भारतीय IT सेक्टर की सात बड़ी कंपनियों पर कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज ने तीन कंपनियों पर आउटपरफॉर्म, दो पर मार्केट-परफॉर्म और दो पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को सभी कंपनियों से एक जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं है.

कंपनीरेटिंग
Coforgeआउटपरफॉर्म
HCL Techआउटपरफॉर्म
Persistent Systemsआउटपरफॉर्म
TCSमार्केट-परफॉर्म
Tech Mahindraमार्केट-परफॉर्म
Infosysअंडरपरफॉर्म
Wiproअंडरपरफॉर्म
Source – Bernstin

Coforge, HCL Tech और Persistent पर भरोसा

Bernstein ने जिन तीन कंपनियों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है, उनमें AI से जुड़े कारोबार को आगे बढ़ाने की क्षमता अहम वजह है. Coforge की ताकत AI-led Engineering में है. इसके अलावा Cigniti और Encora के अधिग्रहण से कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और सर्विसेज के दायरे को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

HCL Technologies के मामले में ब्रोकरेज ने Software, Engineering Research and Development (ER&D) और Physical AI जैसे क्षेत्रों को अहम माना है.

वहीं Persistent Systems की Agentic AI क्षमता और SASVA प्लेटफॉर्म को उसकी बड़ी ताकत माना गया है. Agentic AI ऐसी तकनीक है, जिसमें AI सिस्टम केवल निर्देशों का जवाब देने के बजाय खुद कई कामों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं.

Infosys और Wipro पर Bernstein क्यों सतर्क

Bernstein ने Infosys और Wipro को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है. इसका संकेत है कि ब्रोकरेज को इन दोनों शेयरों से अपने कवरेज वाले अन्य शेयरों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन की आशंका है. AI के दौर में कंपनियों की तकनीकी क्षमता, सर्विसेज की मांग और नए बिजनेस मॉडल के साथ तालमेल बैठाने की रफ्तार काफी अहम होगी.

दूसरी तरफ TCS और Tech Mahindra को मार्केट-परफॉर्म रेटिंग दी गई है. इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को इन शेयरों से प्रदर्शन की उम्मीद है. फिलहाल इन्हें न तो सबसे पसंदीदा शेयरों में रखा गया है और न ही सबसे कमजोर कैटेगरी में. इस तरह Bernstein की रिपोर्ट साफ करती है कि AI के दौर में IT कंपनियों के बीच प्रदर्शन का अंतर बढ़ सकता है.

इन 3 IT शेयरों में 28% तक तेजी की उम्मीद

Bernstein ने अपनी पसंदीदा तीन IT कंपनियों के लिए टारगेट प्राइस भी तय किए हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक, 26 नवंबर के शेयर भाव के आधार पर Coforge में करीब 28 फीसदी तक अपसाइड की संभावना है. वहीं HCL Technologies में लगभग 21 फीसदी और Persistent Systems में करीब 11 फीसदी की तेजी की गुंजाइश जताई गई है.

शेयरटारगेट प्राइससंभावित अपसाइड
Coforge2,750 रुपयेकरीब 28%
HCL Tech1,650 रुपयेकरीब 21%
Persistent Systems7,000 रुपयेकरीब 11%
Source – Bernstin

यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 150% तक उछले शेयर, भाव ₹300

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.