TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Mahanadi Coalfields: महारत्न की सब्सिडियरी का IPO फुस्स, लिस्टिंग के बाद इश्यू प्राइस से नीचे आया शेयर

महारत्न कंपनी Coal India की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields का IPO शेयर बाजार में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया. 8,997 करोड़ रुपये के इस IPO की लिस्टिंग 134 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 136 रुपये पर हुई. हालांकि, कारोबार के दौरान शेयर फिसलकर 132.28 रुपये तक पहुंच गया. इससे निवेशकों को लिस्टिंग के दिन निराशा हाथ लगी.

Mahanadi Coalfields Image Credit: Money9

Highlights

  • Mahanadi Coalfields का IPO डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है.
  • 136 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था IPO.
  • 134 रुपये पर हुई शेयर की लिस्टिंग.

देश की महारत्न कंपनी Coal India की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields के IPO से निवेशकों को जिस तरह की लिस्टिंग की उम्मीद थी, वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. करीब 9,000 करोड़ रुपये के इस IPO की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई. इश्यू प्राइस 136 रुपये के मुकाबले शेयर महज 134 रुपये पर लिस्ट हुए. यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर 2 फीसदी का घटा हुआ. इतना ही नहीं, कारोबार के दौरान शेयर इश्यू प्राइस से नीचे फिसलकर 132.28 रुपये तक पहुंच गया. इस तरह महारत्न कंपनी की सब्सिडियरी का IPO बाजार में खास कमाल नहीं दिखा पाया और निवेशकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ शेयर

Mahanadi Coalfields के शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर 2026 को NSE और BSE पर हुई. कंपनी ने IPO के लिए 136 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया था, जबकि शेयर बाजार में इसकी शुरुआत 134 रुपये पर हुई. इस तरह निवेशकों को 2 फीसदी का नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला और यह गिरकर 132.28 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.

8,997 करोड़ रुपये का था IPO, पूरा इश्यू OFS

Mahanadi Coalfields का IPO करीब 8,997.52 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू था. इसके तहत 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री की गई. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) था. यानी इस IPO के जरिए कंपनी ने नए शेयर जारी करके पैसा नहीं जुटाया, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची. IPO के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक चली थी. वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हुआ.

Coal India की सब्सिडियरी से थी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Mahanadi Coalfields देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल है और महारत्न कंपनी Coal India की सब्सिडियरी है. ऐसे में कंपनी की मजबूत कारोबारी पृष्ठभूमि को देखते हुए निवेशकों की नजर इस IPO पर थी. लेकिन शेयर बाजार में इसकी कमजोर लिस्टिंग और इश्यू प्राइस से नीचे पहुंचने ने निवेशकों को निराश किया है. करीब 9,000 करोड़ रुपये के बड़े IPO के बावजूद शेयर में लिस्टिंग के दिन कोई खास उत्साह नहीं दिखा. इससे साफ है कि मजबूत पैरेंट कंपनी का नाम और बड़ा इश्यू साइज अपने आप बेहतर लिस्टिंग रिटर्न की गारंटी नहीं देते.

यह भी पढ़ें: कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 150% तक उछले शेयर, भाव ₹300

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.