TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

14800 रुपए सस्ता मिल रहा iPhone 17! Flipkart Black Friday Sale 2026 में धड़ाम से गिरी कीमत

Flipkart Black Friday Sale Offers: अगर आपका iPhone 17 खरीदने का प्लान है तो अभी खरीदने पर आप हजारों की बचत कर सकते हैं. ब्लैक फ्राइडे सेल में इस मॉडल पर 14800 रुपए तक की बचत कर सकते हैं, आईफोन के अलावा वीवो, नथिंग और मोटोरोला कंपनी के फोन भी सस्ते में मिल रहे हैं.

आईफोन 17 ऑफर्स Image Credit: एपल

Highlights

  • आईफोन 17 पर 14,800 रुपए तक की बचत का मौका.
  • कार्ड कैशबैक का भी मिल रहा फायदा.
  • आईफोन, वीवो, नथिंग फोन पर भी मिल रही छूट.

Flipkart Black Friday Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है, अगर आप भी iPhone 17 को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अभी एक बढ़िया मौका है. इस फोन को अभी फ्लिपकार्ट सेल में 14800 रुपए तक सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में Apple iPhone, Vivo, Nothing समेत कई ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स अभी आपको ब्लैक फ्राइडे सेल में सस्ते में मिल जाएंगे.

Flipkart Sale 2026: ऑफर्स का फायदा

सेल के दौरान iPhone 17 का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जिसकी ऑफिशियल कीमत 99,900 रुपए है, अभी फ्लिपकार्ट पर 89100 रुपए में बेचा जा रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि सेल में अभी इस फोन को 10 हजार 800 रुपए सस्ते में खरीदने का मौका है.

इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए 4000 रुपए की एक्स्ट्रा कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. 4000 रुपए के कैशबैक के बाद ये फोन आपको 85100 रुपए मिल सकता है.

आईफोन 17

इसका मतलब ये हुआ कि इस हैंडसेट पर कुल 14800 रुपए तक की बचत कर सकते हैं. अगर आपके पास इनमें से कोई भी कार्ड नहीं है तो आप गूगल पे या फोनपे के जरिए पेमेंट पर 1101 रुपए का फायदा उठा सकते हैं.

iPhone 17 Specifications

इस फोन में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगी जो प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में एपल का खुद का ए19 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर और फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.

सेल में इन स्मार्टफोन्स को भी सस्ते में खरीदने का मौका

आईफोन 17 के अलावा Vivo T5x 5G, Nothing Phone 4b, Motorola Edge 70 Fusion, Realme P4 Lite 5G को भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- महंगे होते फोन की टेंशन छोड़ो, अब भी ₹15000 से कम में खरीद सकते हैं ये 5 5G फोन