Jio Happy New Year Offer: अनलिमिटेड डेटा, OTT और क्लाउड स्टोरेज का फायदा, यूजर्स की मौज
Jio Offer: रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए Happy New Year Offer पेश किया है, इस ऑफर का फायदा 399 रुपए और 3999 रुपए वाले प्लान के साथ मिल रहा है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों प्लान्स के साथ कौन-कौन से फायदे दिए जा रहे हैं.

Jio Happy New Year Offer: रिलायंस जियो ने करोड़ों यूजर्स के लिए नया हैप्पी न्यू ईयर ऑफर को लॉन्च किया है, इस ऑफर में 399 रुपए और 3999 रुपए वाले दो प्लान्स शामिल हैं. ऑफर के तहत कंपनी की ओर से इन दोनों ही प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 4जी और अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा दोनों ही प्लान्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट देंगे.
केवल इतना ही नहीं, कंपनी ने 15 रुपए और 25 रुपए और 50 रुपए वाले Unlimited 5G Data ऐन-ऑन पैक्स को लॉन्च किया है, ये पैक्स रात में इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड डेटा का फायदा देंगे.
Jio 399 Plan डिटेल्स
399 रुपए वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे. इस रिचार्ज प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं जैसे कि ये प्लान जियो गेम्स मोबाइल, Fancode, जियो हॉटस्टार, Justdial Lite, हाइपरलोकल कूपन, डिजिटल डायरी, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड का फायदा देता है.
जियो गेम्स, जियो हॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड और Fancode का फायदा आप जियो टीवी ऐप के जरिए उठा पाएंगे. कंपनी आपको 50 जीबी जियो एआई क्लाउड और 4000 रुपए की कीमत वाला 12 महीने का Canva Pro भी ऑफर करेगी जिससे आप प्रीमियम डिजाइन टेंपलेट्स और टूल्स को अनलॉक कर पाएंगे. ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा.
Jio 3999 Plan डिटेल्स
रिलायंस जियो के इस रिचार्ज पैक के साथ भी अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा, हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिल रहा है. 365 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान कुछ अतिरिक्त फायदे भी देता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ FanCode, जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा. ये प्लान जियो हॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन, 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज और 1590 रुपए की कीमत वाला Canva Pro Lite का फायदा देता है.
डेटा ऐड-ऑन पैक्स
15 रुपए वाले पैक के साथ एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा तो वहीं 25 रुपए वाले पैक के साथ कुल 2 दिन तक ये फायदा मिलता है. कंपनी का कहना है कि इन पैक्स पर कोई भी डाउनलोड कैपिंग, स्पीड कैपिंग या यूसेज लिमिट नहीं है.
50 रुपए वाला नाइट पैक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 28 दिन के लिए अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा ऑफर करेगा. इस समय के दौरान इस्तेमाल किया डेटा आपके मेन बैलेंस से नहीं काटा जाएगा. ये पैक नाइट शिफ्ट में काम करने, स्टू़डेंट्स, गेमर्स और जो लेट नाइट कंटेंट स्ट्रीमिंग करते हैं उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है.
25 रुपए वाला प्लान 24 नवंबर यानी आज से लाइव हो जाएगा. 15 रुपए वाला प्लान लाइव हो चुका है. 50 रुपए वाला नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से मिलने लगेगा. इन सभी प्लान्स और डेटा पैक्स को आप माय जियो ऐप, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Motorola के इन 26 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, चेक करें लिस्ट