JC ROXX और JC JAGUAR दो नए Bluetooth स्पीकर हुए लॉन्च, 9,999 रुपये से शुरू है कीमत
JUST CORSECA ने भारत में दो नए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर JC ROXX और JC JAGUAR लॉन्च किए हैं. इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी दी गई है. दोनों की कीमत और फीचर्स अलग-अलग हैं.

JUST CORSECA ने भारतीय बाजार में अपने नए स्पीकर JC ROXX (JST 600) और JC JAGUAR (JST 602) पेश किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है. JC ROXX में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10 घंटे तक चल सकती है. वहीं, ज्यादा कीमत वाले JC JAGUAR में 5,000mAh की बैटरी, स्मार्ट टच कंट्रोल और गिटार कनेक्ट करने के लिए अलग जैक मिलता है. दोनों स्पीकर ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट करते हैं.
दो मॉडल, अलग-अलग कीमत
कंपनी ने JC ROXX (JST 600) की कीमत 9,999 रुपये रखी है. वहीं, JC JAGUAR (JST 602) को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. दोनों स्पीकर JUST CORSECA की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा ग्राहक इन्हें देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीद सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं.
JC ROXX में मिलती है 10 घंटे की बैटरी
JC ROXX इस सीरीज का कम कीमत वाला मॉडल है. इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है.
स्पीकर में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 मिलता है. इसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है. कंपनी ने इसे रोजाना म्यूजिक सुनने, यात्रा और मनोरंजन के लिए पेश किया है.
JC JAGUAR में गिटार कनेक्ट करने का विकल्प
JC JAGUAR ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार यह 8 घंटे तक चल सकता है. इसमें भी Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है.
इसकी खास बात स्मार्ट टच कंट्रोल और अलग से दिया गया गिटार जैक है. इस जैक की मदद से यूजर सीधे स्पीकर से गिटार कनेक्ट कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के काम आ सकता है जो म्यूजिक सुनने के साथ गिटार बजाना भी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: किसान के बेटे ने अमेरिका में खड़ी कर दी 44 अरब डॉलर की कंपनी, कभी जेब में थे सिर्फ 200 डॉलर