मिनी रियर डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G

5G Smartphone under 25000: लावा ने ग्राहकों के लिए मिड रेंज सेगमेंट में Lava Virat Curve 5G को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी की ओर से तीन साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे, ये फोन एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर और 6 जीबी वर्चुअल रैम जैसी खूबियों के साथ आता है.

लावा स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Lava Virat Curve 5G Launched: मिड रेंज सेगमेंट में लावा ने इस नए 5G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. लावा विराट सीरीज में उतारा गया ये फोन आपको तीन कलर ऑप्शन्स और 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा. खूबियों की बात करें तो ये फोन मिनी रियर डिस्प्ले मिलेगी जिसपर आप बिना फोन को अनलॉक किए जरूरी नोटिफिकेशन देख पाएंगे. इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा. रियर पैनल पर दी गई मिनी डिस्प्ले पर आपको बैटरी लेवल, इमोजी, टाइम और बाकी जरूरी नोटिफिकेशन शो होंगे.

Lava Virat Curve 5G Price in India

इस लावा मोबाइल फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23999 रुपए है. बैंक कार्ड डिस्काउंट का फाययदा मिलने के बाद ये फोन आपको 19,999 रुपए में मिल जाएगा. इस डिवाइस को Heritage Indigo, Ellora Slate और Makrana Ivory रंग में खरीद पाएंगे. उपलब्धता की बात करें तो फोन की सेल 28 सितंबर से ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में लावा ब्रैंड का ये फोन vivo T5 Lite 44W 5G, Samsung Galaxy M17 5G और MOTOROLA g57 power 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाले इस फोन को 2 साल ओएस अपग्रेड और तीन साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच फुल एचडी प्लस 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है. ये फोन 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा.

Lava Virat Curve 5G Specifications

इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. फोन में 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम का फायदा मिलेगा, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि वर्चुअल रैम आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा रैम का फायदा देती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX752 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है. वहीं, फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में आपकी मदद करेगा. फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसे डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी64 रेटिंग मिली हुई है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी हैं.

ये भी पढ़ें- Lava Virat Curve से OnePlus N6 Lite तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन