6000mAh बैटरी, 12GB तक रैम और 50MP कैमरा, लॉन्च हुआ Lava Virat V1 Pro 5G

Smartphone under 20000: ग्राहकों के लिए 20 हजार से कम कीमत में नया Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है.5जी सपोर्ट वाले इस फोन में बड़ी बैटरी, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट जैसे खास फीचर्स मिलते हैं.

लावा मोबाइल Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • लावा ने लॉन्च किया नया 5G फोन.
  • 2 हजार का बैंक कार्ड ऑफर.
  • बड़ी बैटरी से है लैस.

Lava Virat V1 Pro 5G Launched: लावा ने विराट लाइनअप में तीसरे मॉडल को लॉन्च कर दिया है. इससे पहले इस लाइनअप में कंपनी के पास Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G मॉडल्स हैं. ये लेटेस्ट स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है. इस हैंडसेट में यूनिसॉक प्रोसेसर, 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप से पैक्ड है. डस्ट एंड स्पलैश रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है.

Lava Virat V1 Pro 5G Price in India

इस डिवाइस का सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है, इस वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए तय की गई है. 2 हजार रुपए के बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद ये फोन आपको 13999 रुपए में मिल जाएगा. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में लावा कंपनी के इस लेटेस्ट फोन की टक्कर रेडमी, वीवो, ओप्पो, पोको जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स से होगी. सेल की बात करें तो फोन की बिक्री 31 अगस्त दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इस डिवाइस को Sikkim Midnight और Spiti Frost कलर में मिलेगा.

Lava Virat V1 Pro 5G Specifications

डुअल सिम वाला ये 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस लावा फोन में यूनिसॉक टी8200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरा की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सिस्टम है, 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा सेंसर, साथ में एक सेकंडरी कैमरा सेंसर है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा.

6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.4, टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 5, 4G LTE सपोर्ट मिलता है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट किया गया है.

ये भी पढ़ें- Jio 719 vs Jio 749: क्या है दोनों प्लान्स में अंतर, 30 रुपए ज्यादा खर्च करने पर क्या मिलेगा?