Jio 719 vs Jio 749: क्या है दोनों प्लान्स में अंतर, 30 रुपए ज्यादा खर्च करने पर क्या मिलेगा?
Jio Recharge Plans: क्या आप जानते हैं कि 719 रुपए और 749 रुपए वाले जियो प्लान में क्या अंतर है? अगर आपका जवाब है नहीं, तो चलिए आपको रिचार्ज से पहले इस बात की जानकारी देते हैं कि 30 रुपए ज्यादा खर्च करने पर कंपनी आपको एक्स्ट्रा क्या देगी?
Highlights
- मिलेगा 20GB ज्यादा डेटा.
- ज्यादा वैधता का फायदा.
- दोनों प्लान्स में एआई बेनिफिट्स.
Reliance Jio Plans: आप भी मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की प्रीपेड सिम का इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जान लीजिए कि कंपनी के 719 रुपए और 749 रुपए वाले प्लान में क्या अंतर है? दोनों ही रिचार्ज प्लान्स के बीच का फर्क समझना जरूरी है क्योंकि दोनों ही प्लान्स में केवल 30 रुपए का फर्क है, हम आज आपको समझाएंगे कि 30 रुपए ज्यादा खर्च करने पर आखिर आपको क्या मिलेगा?
Jio 719 Plan डिटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान में हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है. 70 दिन की वैलिडिटी और डेली 2 जीबी डेटा के हिसाब से इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 140 जीबी डेटा दिया जाता है.
ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि आपको जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस मिलता है. केवल इतना ही नहीं, 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो बेनिफिट भी दिया जाता है, इसके तहत 5000 जीबी गूगल क्लाउड स्टोरेज, NANO Banana का भी एक्सेस मिलता है जिसकी मदद से आप एआई फोटोज बना सकते हैं. ये प्लान अनलिमिटेड 5जी बेनिफिट के साथ आता है.
Jio 749 Plan डिटेल्स
इस जियो रिचार्ज प्लान के साथ भी कंपनी आपको डेली 2 जीबी डेटा देगी, लेकिन साथ ही आपको 20 जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा और इसके लिए कंपनी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं करेगी. साथ ही कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी देगी. 72 दिन की वैधता और डेली 2 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 144 जीबी डेटा देगा, साथ में 20 जीबी एडिशनल डेटा को मिला लिया जाए तो ये प्लान कुल 164 जीबी डेटा ऑफर करेगा.

इस प्लान में भी 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज, जियो हॉटस्टार मोबाइल एक्सेस दिया जाएगा. एआई तस्वीरें बनाने के लिए Nano Banana और 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा, कुल मिलाकर 35100 रुपए के फायदे आपको गूगल जेमिनी प्रो प्लान के साथ मिलेंगे.
30 रुपए ज्यादा देने पर क्या बेनिफिट?
अंतर की बात करें तो 30 रुपए ज्यादा देने पर 2 दिन की ज्यादा वैलिडिटी, 20 जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलेगा. बाकी बेनिफिट्स दोनों ही प्लान में एक समान है, अब ये आपको डिसाइड करना है कि आपको 719 रुपए या फिर 749 रुपए में से अपने लिए कौन सा प्लान चुनना है.
ये भी पढ़ें- Flipkart या Amazon, कहां मिल रहा सबसे सस्ता OnePlus Nord CE6?
