सरकार का Meta को सख्त नोटिस, Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश
केंद्र सरकार ने Meta को Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री वाले पेड विज्ञापनों को लेकर सख्त नोटिस जारी किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी को ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.

Instagram: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी Meta को सख्त नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई Instagram पर Child Sexual Exploitative and Abuse Material यानी बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री वाले पेड विज्ञापनों को लेकर की गई है. सरकार ने Meta को ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
सरकार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार शाम Meta को नोटिस जारी किया. मंत्रालय ने Instagram को निर्देश दिया है कि वह बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने वाले या उस तक पहुंच आसान बनाने वाले सभी विज्ञापन और कंटेंट को तुरंत डिएक्टिव करे.
यह भी पढ़ें- क्या आप भी पायरेटेड फिल्म करते हैं डाउनलोड? सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम; यूजर्स भी खतरे में
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त
सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती. ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने और जिम्मेदार प्लेटफॉर्म से तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है.