अगले हफ्ते इन 3 शेयरों पर रखें नजर, Bonus Share और Stock Split का मिलेगा फायदा; जानें Record Date

अगर आप अगले सप्ताह Bonus Share और Stock Split का लाभ उठाना चाहते हैं तो Goldiam International, Gujarat Inject Kerala और Mangalam Worldwide के शेयरों पर नजर रखें. Goldiam International 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है, जबकि Gujarat Inject Kerala और Mangalam Worldwide 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट कर रही हैं.

Goldiam International 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है. Image Credit: money9live

Bonus Share Stock Split: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और Bonus Share या Stock Split का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अगले सप्ताह कुछ शेयरों पर नजर रखना जरूरी है. Goldiam International, Gujarat Inject Kerala और Mangalam Worldwide ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. इन कॉरपोरेट एक्शन का लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे. आइए जानते हैं किस कंपनी की रिकॉर्ड डेट कब है और निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा.

Goldiam International

Goldiam International ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है. यानी हर 3 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा. कंपनी ने इसके लिए 10 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी निवेशक के पास 1000 शेयर हैं तो उसे लगभग 333 बोनस शेयर मिलेंगे. बोनस शेयर मिलने के बाद कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, जबकि निवेश की कुल वैल्यू पहले जैसी रहेगी.

Gujarat Inject Kerala

Gujarat Inject Kerala ने अपने शेयर का 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा. कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट 8 जुलाई 2026 तय की है. स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन निवेश की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा.

Mangalam Worldwide

Mangalam Worldwide ने भी 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है. इस कदम से शेयर की लिक्विडिटी बढ़ सकती है और बाजार में ट्रेडिंग एक्टिविटी तेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- ₹1 लाख करोड़ बढ़ी इन 6 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू, शेयर मार्केट की तेजी में चमके ये 2 स्टॉक, देखें पूरी लिस्ट

निवेशकों के लिए क्यों है जरूरी रिकॉर्ड डेट

Bonus Share और Stock Split का लाभ केवल उन्हीं निवेशकों को मिलता है जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयरधारकों की लिस्ट में शामिल होता है. इसलिए अगर कोई निवेशक इन कॉरपोरेट एक्शन का फायदा उठाना चाहता है, तो उसे रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे. अगले सप्ताह 8 जुलाई और 10 जुलाई की रिकॉर्ड डेट पर बाजार की खास नजर रहने वाली है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.