7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड मजबूती, लॉन्च हुआ OnePlus N6 Lite 4G
Smartphone under 20000: वनप्लस ने एन सीरीज में नए OnePlus N6 Lite 4G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन 7000 एमएएच बैटरी और 4 जीबी वर्चुअल रैम जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है.

OnePlus N6 Lite 4G Launched: वनप्लस की एन सीरीज में इस नए स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. खूबियों की बात करें तो ये हैंडसेट एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग, 7000 एमएएच बैटरी के साथ उतारा गया है. डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए पोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है. कंपनी का कहना है कि ये फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आता है.
OnePlus N6 Lite 4G Price in India
इस फोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से पैक्ड है, इस वेरिएंट के लिए 16 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे. वनप्लस का ये लेटेस्ट फोन नियो ग्रीन और मिडनाइट हाइप रंग में आपको मिल जाएगा. मुकाबले की बात करें तो इस लेटेस्ट वनप्लस मोबाइल फोन की टक्कर LAVA Virat V1 Pro 5G, realme P4 Lite 5G और OPPO K14x 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होती है.
OnePlus N6 Lite 4G Specifications
डुअल सिम वाला ये लेटेस्ट वनप्लस स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच एचडी प्लस एलसीडी पैनल दिया गया है. ये फोन 900 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन में यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. ये फोन 4 जीबी रैम के साथ आता है लेकिन 4 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से आप रैम को 8 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.
फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 5, 4जी, ग्लोनास, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है.
सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट किया गया है. 7000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर फोन की बैटरी 49.7 घंटे तक का कॉलिंग टाइम देती है.
ये भी पढ़ें- लाखों का iPhone 18 Pro बना यूजर्स का सिरदर्द! इस फीचर में आ रही दिक्कत