लाखों का iPhone 18 Pro बना यूजर्स का सिरदर्द! इस फीचर में आ रही दिक्कत

Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro मॉडल्स की सेल शुरू होने के बाद इन लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल्स को कस्टमर्स ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इस्तेमाल करते हुए ही कुछ दिन बीते कि अब कुछ यूजर्स को लाखों के आईफोन में दिक्कतें आनी भी शुरू हो गई हैं.

आईफोन फेस आईडी Image Credit: Apple/Magnific

Highlights

  • आईफोन 18 प्रो में बग ने खड़ी की दिक्कत.
  • ऑथेंटिकेशन फेल होने पर फोन हो रहा रीबूट.
  • iOS 27 अपडेट से सुलझ सकती है दिक्कत.

iPhone 18 Pro Series की सेल 18 सितंबर से ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है, लेकिन फोन खरीदने के कुछ ही दिनों में अब कस्टमर्स को डिवाइस के खास सिक्योरिटी फीचर में दिक्कत आने लगी है. लाखों का फोन लेने के बाद इस तरह की दिक्कत से मूड खराब हो सकता है, दरअसल कुछ यूजर्स के लिए फेस आईडी ऑथेंटिकेशन लगातार काम नहीं कर रहा है. कस्टमर्स को ये दिक्कत डिवाइस पर कुछ खास एक्शन के दौरान आ रही है.

iPhone Face ID Bug: शुरू हो गई दिक्कत

कुछ मामलों में फेस आईडी इस्तेमाल करने की कोशिश करने पर आईफोन फ्रीज हो सकता है और फिर रीबूट हो सकता है. ये दिक्कत कितनी बड़ी है, फिलहाल यह साफ नहीं है और ऐसा भी नहीं लग रहा है कि यह दिक्कत हर आईफोन 18 प्रो यूजर को हो रही है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में प्रो मॉडल्स में फेस आईडी से जुड़ी अलग-अलग दिक्कतों की ओर इशारा किया गया है.

फेस आईडी की दिक्कत सिर्फ एक ही सिचुएशन तक लिमिटेड नहीं लग रही है. MacRumors के मुताबिक, एक रेडिट यूजर, जिसकी पोस्ट 9to5Mac ने देखी थी, पोस्ट में कहा गया है कि ऐप अनलॉक करने की कोशिश करते वक्त ऑथेंटिकेशन फ़ीचर फेल हो सकता है. फोन रिस्पॉन्स नहीं देता और फिर रीस्टार्ट हो सकता है जिससे यूजर्स फिर से रीबूट होने पर लॉक स्क्रीन पर पहुंच जाते हैं.

MacRumors फोरम पर भी ऐसी ही शिकायतें सामने आई हैं. कुछ iPhone 18 Pro यूजर्स ने कहा कि उन्हें फीचर सेटअप करते समय Face ID is Not Available अलर्ट मिला. तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सेटिंग ऑन होने पर भी फेस आईडी रिक्वेस्ट को फॉलो नहीं करता है.

बदल गया Face ID का हार्डवेयर

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एपल ने प्रो मॉडल्स में फेस आईडी हार्डवेयर में बदलाव किया है. इंफ्रारेड कैमरा को डिस्प्ले के नीचे ऊपर-बाएं कोने में रखा गया है, जिससे एपल को डायनामिक आइलैंड को छोटा करने में मदद मिली है.

इस हार्डवेयर रीडिजाइन का रिपोर्ट की गई ऑथेंटिकेशन प्रॉब्लम्स से कोई लेना-देना है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है. ये प्रॉब्लम्स सॉफ्टवेयर से जुड़ी भी हो सकती हैं और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि iOS 27 अपडेट फेस आईडी बग को ठीक कर सकता है.

ये भी पढ़ें- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition