AI फोन की रेस में OpenAI की एंट्री! iPhone को टक्कर देने की तैयारी, MediaTek चिप के साथ आएगा स्मार्टफोन

OpenAI अब अपना खुद का AI स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है. अब तक यह कंपनी अपने चैटबॉट और AI टूल्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह हार्डवेयर की दुनिया में भी कदम रखने जा रही है. पहले कहा जा रहा था कि यह फोन साल 2028 तक आएगा, लेकिन अब इसकी प्रोडक्शन 2026 की पहली छमाही में शुरू हो सकती है.

ओपनएआई Image Credit: OPEN AI

OpenAI Launch Smartphone: टेक दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. OpenAI अब अपना खुद का AI स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है. अब तक यह कंपनी अपने चैटबॉट और AI टूल्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह हार्डवेयर की दुनिया में भी कदम रखने जा रही है. OpenAI का यह फोन iPhone जैसे बड़े ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है. इस फोन में खास फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स पर होगा, जिससे यूजर्स को नया अनुभव मिल सकता है.

कब आ सकता है फोन

एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के मुताबिक, OpenAI अपने AI फोन को जल्दी लॉन्च करने की तैयारी में है. पहले कहा जा रहा था कि यह फोन साल 2028 तक आएगा, लेकिन अब इसकी प्रोडक्शन 2026 की पहली छमाही में शुरू हो सकती है. इस फोन में MediaTek का Dimensity चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है. यह चिप TSMC की नई टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जिससे फोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो सकती है.

क्या होंगे खास फीचर्स

इस AI फोन में डुअल NPU यानी AI प्रोसेसिंग यूनिट दी जा सकती है, जिससे फोन AI टास्क तेजी से कर सकेगा. इसके अलावा इसमें बेहतर कैमरा प्रोसेसिंग, LPDDR6 मेमोरी और UFS 5.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए खास फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. OpenAI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की घोषणा नहीं की है. इसलिए इन सभी जानकारियों को पूरी तरह पक्का नहीं माना जा सकता.

क्या बदलेगा स्मार्टफोन बाजार

अगर OpenAI का AI फोन लॉन्च होता है, तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है. AI फीचर्स के साथ यह फोन यूजर्स को एक अलग अनुभव दे सकता है और बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दिग्गज कंपनियों का हेडक्वार्टर, BJP सरकार बनाने को तैयार; इन शेयरों पर कर सकते हैं फोकस