Poco M8 Power, Vivo S2 और Redmi Note 17, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 3 नए फोन

Upcoming Smartphones in August 2026: अगले हफ्ते भारत में एक या दो नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. पोको एम8 पावर, रेडमी नोट 17 के अलावा वीवो एस2 को उतारा जाएगा, आइए आपको लॉन्च डेट और अब तक कंफर्म हुए फीचर्स की जानकारी देते हैं.

अपकमिंग स्मार्टफोन 2026 Image Credit: अमेजन

Upcoming Mobiles in August 2026: पुराने से नए फोन में अपग्रेड होने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि अगले हफ्ते आप लोगों के लिए तीन नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. Poco M8 Power के अलावा Vivo S2 और Redmi Note 17 को अगले हफ्ते मार्केट में उतारा जाएगा, कंपनियों ने न केवल इन तीनों ही मॉडल्स की लॉन्च डेट को कंफर्म किया है बल्कि तीनों ही फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स भी लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं और आज हम आपको लॉन्च डेट और तीनों ही फोन के कंफर्म फीचर्स बताने वाले हैं.

Poco M8 Power की लॉन्च डेट और कंफर्म फीचर्स

पोको की एम सीरीज में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 4 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ये फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बेचा जाएगा, इस डिवाइस के लिए बनी माइक्रोसाइट से ये कंफर्म हो गया है कि 8000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 3 दिन तक की पावर देगी. कंपनी का दावा है कि केवल 10 मिनट चार्ज पर फोन 8 घंटे तक का बैकअप देता है, ये फोन 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच रिस्पॉन्स रेट, 6.9 इंच डिस्प्ले, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पोको का ये फोन स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, इसका एंटूटू स्कोर 630K प्लस है. कंपनी ने स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि फोन को 4 ओएस एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. फोन में 8 जीबी रैम होगी लेकिन 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 16 जीबी तक आसानी से बढ़ा पाएंगे.

Vivo S2 लॉन्च डेट और कंफर्म फीचर्स

वीवो का ये अपकमिंग मोबाइल फोन 6 अगस्त दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से ये कंफर्म होता है कि लॉन्च के बाद ये फोन वीवो की आधिकारिक साइट के अलावा आपको फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि इस फोन में आपको फ्लैगशिप इंस्पायर्ड डिजाइन मिलेगा, बढ़िया ऑडियो और विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा, शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी मिलेगी और पावर पैक्ड परफॉर्मेंस मिलेगी.

Redmi Note 17 लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

वीवो के अलावा रेडमी का ये अपकमिंग फोन भी 6 अगस्त को ही लॉन्च होने वाला है. इस फोन को मी डॉट कॉम के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा, माइक्रोसाइट से ये पता चलता है कि इस हैंडसेट में 8000 एमएएच बैटरी जान फूंकने के लिए मिलेगी. कंपनी का दावा है कि बैटरी 3 दिन से ज्यादा समय तक साथ देती है. इसके अलावा ट्रू कलर एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 1 ही ऐप में चलाएं 2 WhatsApp अकाउंट, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका