Fusion CX IPO: अगले हफ्ते आ सकता है IPO, 700 से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Fusion CX का IPO अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है और इसका इश्यू साइज 700 से 800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. पहले कंपनी ने 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी. IPO में फ्रेश इश्यू और OFS शामिल होगा. इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, IT टूल्स अपग्रेड करने और अधिग्रहण के जरिए कारोबार बढाने में होगा. FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 170 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1818 करोड़ रुपये रहा.

Fusion CX का IPO अगले हफ्ते आ सकता है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Fusion CX का IPO अगले हफ्ते आ सकता है और इसका साइज 700 से 800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.
  • IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कारोबार विस्तार के लिए किया जाएगा.
  • FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 170 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1818 करोड़ रुपये रहा.

कस्टमर एक्सपीरियंस सॉल्यूशन देने वाली Fusion CX का IPO अगले हफ्ते आ सकता है. कंपनी IPO के जरिए 700 से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. पहले कंपनी ने करीब 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी. Fusion CX को IPO के लिए SEBI की मंजूरी दिसंबर 2025 में मिली थी. प्रस्तावित IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल होगा. IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कारोबार में निवेश और अन्य रणनीतिक जरूरतों के लिए किया जाएगा.

पहले 1000 करोड़ रुपये जुटाने की थी योजना

Fusion CX ने मई 2025 में दाखिल ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में IPO के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बताई थी. अब इश्यू का आकार घटकर 700 से 800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. IPO में नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारक OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी को दिसंबर 2025 में IPO लाने के लिए SEBI की मंजूरी मिली थी.

IPO की रकम से कर्ज चुकाएगी कंपनी

IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा. इसके अलावा Fusion CX अपनी स्टेप डाउन सब्सिडियरी Omind Technologies Inc और Omind Technologies Pvt Ltd में निवेश करेगी. इस रकम से IT टूल्स को अपग्रेड करने की योजना है. कंपनी एक्विजिशन के जरिए कारोबार बढ़ाने और अन्य रणनीतिक पहलों पर भी रकम खर्च करेगी. कुछ हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

कस्टमर एक्सपीरियंस सॉल्यूशन देती है कंपनी

Fusion CX कई चैनल के जरिए कस्टमर एक्सपीरियंस से जुड़ी सर्विस देती है. कंपनी वॉयस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग जैसे प्लेटफॉर्म पर AI आधारित टूल्स और सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. इसके ग्राहक टेलीकॉम, हाई टेक, ट्रैवल, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा, रिटेल और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में हैं. कंपनी की स्थापना 2004 में हुई थी.

ये भी पढ़ें- Jio IPO की ग्रे मार्केट में धूम, GMP ने अभी से ही पकड़ी रफ्तार, निवेशकों के लिए कब खुल सकता है ऑफर?

FY26 में मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

वित्त वर्ष 2026 में Fusion CX का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 170 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 74.40 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 37 फीसदी बढ़कर 1818 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 1329 करोड़ रुपये था. कंपनी के IPO के लिए Nuvama Wealth Management, IIFL Capital Services और Motilal Oswal Investment Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं.