10000mAh बैटरी, 6 साल अपडेट्स और ₹5000 की छूट, लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro Max

Smartphone under 60000: रेडमी ने ग्राहकों के लिए Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. ये फोन दो वेरिएंट्स में आपको मिलेगा, कंपनी ने दावा किया है कि इस हैंडसेट को 6 साल तक अपडेट्स मिलते रहेंगे.

रेडमी मोबाइल Image Credit: मी डॉट कॉम

Redmi Note 17 Pro Max को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इस हैंडसेट को कंपनी की नोट 17 सीरीज में उतारा गया है. इस डिवाइस में 10000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी, इसके अलावा कंपनी ने इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 6 सीरीज ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है. केवल इतना ही नहीं, फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है. कंपनी का वादा है कि फोन को 4 साल ओएस अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.

डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी66, आईपी68 और आईपी69K रेटिंग मिली हुई है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Redmi Note 17 Pro Max Price in India

इस मैक्स मॉडल के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है, इस वेरिएंट के लिए आपको 49,999 रुपए खर्च करने होंगे. अगर आप 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाला टॉप मॉडल खरीदते हैं तो 55999 रुपए खर्च करने होंगे. इस रेंज में ये फोन Google Pixel 10a, Samsung Galaxy S25 FE 5G और Nothing Phone 4a Pro जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

लॉन्च ऑफर की बात करें तो एक्सिस, एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी. फोन की सेल 23 सितंबर से कंपनी की साइट और अमेजन पर शुरू हो जाएगी. ये फोन आपको सीक्रेट सनराइज, स्टेल्थ ब्लैक और Matcha Green रंग में मिलेगा.

Redmi Note 17 Pro Max Specifications

डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर काम करता है. इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.83 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. ये फोन 3200 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट और वेट टच 2.0 सपोर्ट मिलेगा.

इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा. रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा. वहीं, फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, ये फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

10000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 100 वॉट वायर्ड और 27 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ वर्जन 6 सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें- डिस्काउंट का खेल! फेस्टिव सीजन में छूट देकर कैसे ई-कॉमर्स कंपनियां कर लेती हैं मोटी कमाई?