New vs Refurbished Smartphone Market 2026: पुराने फोन खा गए नए स्मार्टफोन का बाजार!

स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा बदलाव तेजी से देखने को मिल रहा है, जहां नए स्मार्टफोन की बजाय रिफर्बिश्ड फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है. पहले जहां लोग लेटेस्ट मॉडल और ब्रांड न्यू फोन खरीदना पसंद करते थे, वहीं अब वही डिवाइस आधी कीमत पर रिफर्बिश्ड मार्केट से लेना ज्यादा समझदारी माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह नए स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती कीमतें हैं, जो कई बार 1 लाख रुपये तक पहुंच जाती हैं.

दूसरी तरफ, रिफर्बिश्ड फोन की क्वालिटी में भी काफी सुधार हुआ है. अब ये फोन पूरी तरह टेस्ट, रिपेयर और सर्टिफाइड होकर आते हैं, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनियां वारंटी और रिटर्न पॉलिसी भी दे रही हैं, जिससे रिस्क कम हो गया है. इसके अलावा, आर्थिक समझदारी और वैल्यू फॉर मनी का ट्रेंड भी इस बदलाव को बढ़ावा दे रहा है. ग्राहक अब कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, जो उन्हें रिफर्बिश्ड फोन में आसानी से मिल जाते हैं.

Short Videos