iPhone Users Warning: आपका iPhone, MacBook हैकर्स के निशाने पर; सरकार की बड़ी वॉर्निंग!
Indian Computer Emergency Response Team ने Apple डिवाइस यूजर्स के लिए ‘क्रिटिकल’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें iPhone, iPad और MacBook में कई गंभीर सुरक्षा खामियों की चेतावनी दी गई है. एजेंसी के मुताबिक ये कमजोरियां हैकर्स को डिवाइस में घुसकर डेटा एक्सेस करने और मैलिशियस कोड चलाने की अनुमति दे सकती हैं. यह एडवाइजरी CIVN-2026-0150 के तहत जारी की गई है और व्यक्तिगत यूज़र्स से लेकर संगठनों तक सभी पर लागू होती है.
CERT-In के अनुसार, macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 से पहले के वर्जन प्रभावित हैं. वहीं iOS और iPadOS के 15.8.7, 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 से पहले के वर्जन भी जोखिम में हैं. इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स के साथ आने वाले Safari ब्राउजर में भी खामियां पाई गई हैं. सरकार ने साफ कहा है कि जो डिवाइस लेटेस्ट अपडेट पर नहीं हैं, वे सबसे ज्यादा खतरे में हैं. इसलिए यूजर्स को तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी गई है, ताकि साइबर हमलों से बचा जा सके.
