गिग वर्कर्स के लिए सोशल सुरक्षा नियम, 90 दिन काम पर बीमा और पेंशन

भारत में लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो ना तो पूरी तरह सरकारी नौकरी में हैं और ना ही किसी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं. हम बात कर रहे हैं गिग वर्कर्स की जो दिन-रात, धूप और बारिश में हमें खाना और अन्य सामानों की डिलीवरी करते हैं. अब तक इन लोगों के पास ना तो कोई इंश्योरेंस है, ना पेंशन की गारंटी और ना ही कोई अन्य सोशल सुरक्षा. अब सरकार ऐसे नियम और कानून लेकर आ रही है ताकि इन गिग वर्कर्स को भी सोशल सुरक्षा के दायरे में लाया जा सके.

इस नए नियम के तहत किसी गिग वर्कर ने साल में मात्र 90 दिन भी काम किया है तो वह अब सरकारी फायदों का हकदार होगा. जाने आखिर यह 90 दिन वाला गणित क्या है? इससे Zomato या Ola बुकिंग पर क्या असर होगा? नए कानून के तहत गिग वर्कर्स को कौन-कौन से फायदे मिलेंगे?

Short Videos