Vi Plan: अनलिमिटेड 5G डेटा और 290 दिन की वैलिडिटी, लॉन्च हुआ ये नया रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea Plan: अगर आपके पास भी Vi कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपके लिए कंपनी ने 3050 रुपए की कीमत वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है. ये प्लान कुछ ही सर्कल में उतारा गया है, लेकिन इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा जरूर मिलेगा.

वीआई रिचार्ज प्लान Image Credit: Pavlo Gonchar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 3050 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. ये नया प्लान कुछ सर्कल में ही उतारा गया है, ये प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आपको मिलेगा. इस प्लान को फिलहाल कंपनी ने 5 सर्कल में प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है.

Vi 3050 Plan के साथ कौन-कौन से फायदे?

प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में जानने से पहले आपका ये जान लेना जरूरी है कि इस रिचार्ज प्लान को कौन-कौन से टेलीकॉम सर्कल के लिए लाया गया है, ये प्लान आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और बिहार सर्कल में
उपलब्ध है. अब बात करते हैं बेनिफिट्स की, ये प्लान आपको Unlimited 4G और 5G डेटा देता है. जिन भी यूजर्स के पास 5जी स्मार्टफोन है और जो लोग कंपनी के 5जी नेटवर्क वाले एरिया में हैं, उन्हें अनलिमिटेड 5जी का फायदा मिलेगा.
3050 रुपए और 290 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च लगभग 10.51 रुपए है.

डेटा के अलावा आपको किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी बेनिफिट मिलेगा, साथ ही ये प्रीपेड प्लान हर दिन 100 एसएमएस भी देता है. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि इस वीआई प्लान के साथ कंपनी कोई भी एडिशनल बेनिफिट नहीं देती है.

क्या है Jio के पास ऐसा कोई प्लान?

रिलायंस जियो के पास फिलहाल 290 दिन की वैधता वाला कोई भी प्लान नहीं है लेकिन जियो के पास आपको 2025 रुपए वाला प्लान जरूर मिल जाएगा जिसके साथ हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा. 200 दिन की वैलिडिटी के साथ ये प्लान कुल 500 जीबी डेटा ऑफर करता है. ये प्लान तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल, फ्री जियो एआई क्लाउड स्टोरेज, 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का भी फायदा देता है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp: रोलआउट हुए ये 3 नए फीचर्स, अब ऐप इस्तेमाल करना होगा ज्यादा मजेदार