6 अगस्त को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, हफ्ते भर में 8% तक चढ़ेंगे भाव; एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Choice Broking के VP सचिन गुप्ता ने 6 अगस्त के लिए तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि IMFA, Exide Industries और Mphasis में मजबूत टेक्निकल सेटअप बन रहा है. जानिए किस भाव पर खरीदें, कितना रखें स्टॉप लॉस और क्या है टारगेट.

खरीदने वाले स्टॉक Image Credit: money9live

Highlights

  • Choice Broking के VP ने 6 अगस्त के लिए तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है.
  • उनका मानना है कि IMFA, Exide Industries और Mphasis में मजबूत टेक्निकल सेटअप बन रहा है.
  • जानें किस भाव पर खरीदें, कितना रखें स्टॉप लॉस और क्या है टारगेट.

Stock Recommendations: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को निफ्टी और सेंसेक्स दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी. कारोबार के आखिरी में निफ्टी 9.75 अंक की बढ़त के साथ 24624.65 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 152.05 अंक चढ़कर 78581.00 के स्तर पर बंद हुआ.

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के वीपी सचिन गुप्ता ने अगले कुछ कारोबारी सत्रों के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि इन शेयरों में तकनीकी संकेत मजबूत हैं और ये अगले एक हफ्ते में अपने टारगेट तक पहुंच सकते हैं.

IMFA पर एक्सपर्ट की राय

सचिन गुप्ता ने Indian Metals & Ferro Alloys (IMFA) में 1490 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1580 रुपये का टारगेट और 1450 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.

उनके मुताबिक, शेयर ने डेली चार्ट पर Falling Channel Pattern से मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो हालिया करेक्शन खत्म होने और नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत देता है. शेयर ने 20 दिन और 100 दिन के EMA के ऊपर फिर से मजबूती हासिल कर ली है. वहीं, RSI 63 के ऊपर पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ मजबूत मोमेंटम दिखा रहा है. अगर शेयर ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.

Exide Industries पर एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट ने Exide Industries में 467 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए उन्होंने 495 रुपये का टारगेट और 453 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है. उनके अनुसार, शेयर ने डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन जोन से ब्रेकआउट दिया है और बुधवार के कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की.

शेयर 20 दिन और 50 दिन के EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो इसके लिए मजबूत सपोर्ट का काम करेंगे. इसके अलावा, शेयर लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बना रहा है, जिससे तेजी का रुझान बरकरार रहने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में निकट भविष्य में शेयर 495 रुपये तक पहुंच सकता है.

Mphasis पर एक्सपर्ट की राय

सचिन गुप्ता ने Mphasis में 2460 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 2650 रुपये का टारगेट और 2375 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.

उनके मुताबिक, शेयर ने डेली चार्ट पर Symmetrical Triangle Pattern से मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो कंसोलिडेशन के बाद तेजी के ट्रेंड के दोबारा शुरू होने का संकेत है. शेयर अपने 200 दिन के EMA के ऊपर मजबूती से कारोबार कर रहा है. वहीं, On-Balance Volume (OBV) अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जो शेयर में मजबूत खरीदारी और तेजी के बने रहने का संकेत देता है. इसी वजह से एक्सपर्ट ने इस शेयर में आगे और तेजी की संभावना जताई है.

एक नजर में एक्सपर्ट की सलाह

शेयरखरीदारीटारगेटस्टॉप लॉस
IMFA₹1,490₹1,580₹1,450
Exide Industries₹467₹495₹453
Mphasis₹2,460₹2,650₹2,375

इसे भी पढ़ें- रेलवे फ्रेट बूम: Jupiter Wagons, Texmaco Rail या Titagarh Rail; किस स्टॉक में कमाई का ज्यादा दम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.