Poco M8 Power: लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी वाला ये फोन, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स

Smartphone under 25000: पोको का नया फोन Poco M8 Power लॉन्च हो गया है. ये लेटेस्ट स्मार्टफोन 8000 एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा, एमोलेड स्क्रीन, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियों के साथ लाया गया है. इस फोन को कंपनी की तरफ से 6 साल तक अपडेट्स भी दिए जाएंगे.

पोको स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • 4 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स.
  • 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ उतारा गया है ये पोको फोन.
  • 7 अगस्त से शुरू होगी पोको एम8 पावर की सेल.

Poco M8 Power Launched: 30 हजार रुपए से कम कीमत में पोको ने इस नए स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी की एम सीरीज में उतारा गया ये फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एमोलेड स्क्रीन, 8000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. इस फोन को 4 साल एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे.

Poco M8 Power Price in India

इस पोको स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 24999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 27999 रुपए है. लॉन्च ऑफर के तहत 6 जीबी वाला वेरिएंट 21999 रुपए और 8 जीबी वाला वेरिएंट 24999 रुपए में आपको मिल जाएगा. इसमें सेल के शुरुआती 12 घंटे के दौरान 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और 2000 रुपए का एक्सचेंज या बैंक कार्ड डिस्काउंट शामिल है.

इस प्राइस रेंज में पोको का ये लेटेस्ट फोन वीवो टी5 लाइट 44वॉट 5जी, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5जी, रेडमी नोट 15 एसई 5जी स्नैपड्रैगन जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा. फोन को ऑरेंज, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे, फोन की सेल 7 अगस्त से शुरू हो जाएगी.

Poco M8 Power Specifications

  • ओएस: डुअल सिम वाला ये पोको फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित हाइपरओएस 3 पर काम करता है.
  • स्क्रीन: फोन में 6.83 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है, ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है. इसमें आई प्रोटेक्शन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और वेट टच 2.0 सपोर्ट है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पोको एम8 पावर में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा: रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, साथ में एक सेकंडरी एआई कैमरा सेंसर भी है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है.
  • बैटरी: 8000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.