इन 10 शेयरों पर है सबको भरोसा! प्रमोटर्स, म्यूचुल फंड से लेकर FPIs सब हैं मेहरबान
जून 2026 तिमाही में एक दुर्लभ ट्रेंड देखने को मिला, जहां Promoters, Mutual Funds और FPIs ने एक साथ 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें GMR Airports, Sterlite Technologies, IRB Infrastructure, Deepak Nitrite और Zydus Wellness समेत कई कंपनियां शामिल हैं.
Highlights
- जून 2026 तिमाही में एक दुर्लभ ट्रेंड देखने को मिला है.
- Promoters, Mutual Funds और FPIs ने एक साथ 10 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है.
- इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.
Promoters, Mutual Funds and FPI Stocks: जून 2026 तिमाही में शेयर बाजार में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला. Promoters, Mutual Funds (MFs) और Foreign Portfolio Investors (FPIs) ने एक साथ 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन 10 कंपनियों में से 9 शेयरों ने जून तिमाही में पॉजिटिव रिटर्न दिया है. इस समूह का औसत रिटर्न 34.8 फीसदी रहा है.
खास बात ये भी है कि सभी कंपनियों का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे पता चलता है कि बड़े निवेशकों का भरोसा स्थापित कंपनियों पर बढ़ा है. इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल, FMCG, इलेक्ट्रिकल, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.
इन 10 कंपनियों में बढ़ी हिस्सेदारी
- GMR Airports
- Sterlite Technologies
- IRB Infrastructure Developers
- Cupid
- Deepak Nitrite
- Zydus Wellness
- Welspun Living
- Yasho Industries
- Eveready Industries India
- United Foodbrands
रिटर्न में किसने मारी बाजी?
जून तिमाही में Sterlite Technologies सबसे बड़ा विजेता रहा. कंपनी के शेयर में 238 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. इसके बाद United Foodbrands ने करीब 213 फीसदी का रिटर्न दिया. Cupid में 119 फीसदी और Yasho Industries में 113 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
वहीं Welspun Living, Eveready Industries, Zydus Wellness और GMR Airports के शेयरों में 25 फीसदी से 37 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली. इस लिस्ट में IRB Infrastructure Developers इकलौती कंपनी रही, जिसका शेयर जून तिमाही में करीब 1 फीसदी गिरा है.
GMR Airports में सबसे ज्यादा बढ़ी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
इस लिस्ट में GMR Airports में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा बढ़ी. यह मार्च 2026 की 66.33 फीसदी से बढ़कर जून 2026 में 67.16 फीसदी हो गई. वहीं Mutual Funds की हिस्सेदारी 2.32 फीसदी से बढ़कर 2.51 फीसदी और FPIs की हिस्सेदारी 20.17 फीसदी से बढ़कर 21.72 फीसदी हो गई है.
Sterlite Technologies में FPIs ने बढ़ाया सबसे बड़ा दांव
Sterlite Technologies में Promoters की हिस्सेदारी 44.44 फीसदी से बढ़कर 44.51 फीसदी हो गई. Mutual Funds की हिस्सेदारी 7.41 फीसदी से बढ़कर 9.48 फीसदी पहुंच गई. वहीं FPIs ने सबसे ज्यादा खरीदारी की और उनकी हिस्सेदारी 11.47 फीसदी से बढ़कर 18.22 फीसदी हो गई. यानी 6.75 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई.
IRB Infrastructure में भी बढ़ी हिस्सेदारी
IRB Infrastructure Developers में Promoters की हिस्सेदारी 30.79% से बढ़कर 30.81% हो गई. Mutual Funds ने अपनी हिस्सेदारी 4.61% से बढ़ाकर 4.72% की, जबकि FPIs की हिस्सेदारी 7.04% से बढ़कर 7.07% हो गई.
Cupid में FPIs की मजबूत खरीदारी
Cupid में Promoters की हिस्सेदारी 46.03% से बढ़कर 46.24% हो गई. Mutual Funds की हिस्सेदारी 0.15% से बढ़कर 0.33% पहुंच गई. वहीं FPIs की हिस्सेदारी 1.01% से बढ़कर 4.17% हो गई. यानी 3.16 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Deepak Nitrite में भी बढ़ा भरोसा
Deepak Nitrite में Promoters की हिस्सेदारी 49.33% से बढ़कर 49.34% हुई. Mutual Funds ने अपनी हिस्सेदारी 11.01% से बढ़ाकर 11.45% कर ली. वहीं FPIs की हिस्सेदारी 6.19% से बढ़कर 6.24% हो गई.
Zydus Wellness में बढ़ा निवेश
FMCG सेक्टर की Zydus Wellness में Promoters की हिस्सेदारी 69.63% से बढ़कर 69.64% हुई. Mutual Funds ने अपनी हिस्सेदारी 18.43% से बढ़ाकर 18.73% कर ली. वहीं FPIs की हिस्सेदारी 3.17% से बढ़कर 3.32% हो गई.
Welspun Living में भी खरीदारी
Welspun Living में Promoters की हिस्सेदारी 66.24% से बढ़कर 66.36% हो गई. Mutual Funds की हिस्सेदारी 4.84% से बढ़कर 5.26% और FPIs की हिस्सेदारी 4.99% से बढ़कर 5.21% हो गई.
Yasho Industries में बढ़ा भरोसा
केमिकल सेक्टर की Yasho Industries में Promoters की हिस्सेदारी 67.91% से बढ़कर 67.94% हुई. Mutual Funds की हिस्सेदारी 0.50% से बढ़कर 0.58% और FPIs की हिस्सेदारी 5.70% से बढ़कर 5.74% हो गई.
Eveready Industries में प्रमोटर्स की बड़ी खरीदारी
Eveready Industries India में Promoters की हिस्सेदारी 43.20% से बढ़कर 43.60% हो गई, जो इस लिस्ट में दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही. Mutual Funds की हिस्सेदारी 2.65% से बढ़कर 2.67% और FPIs की हिस्सेदारी 5.28% से बढ़कर 5.44% हो गई.
United Foodbrands में भी बढ़ा निवेश
लिस्ट की आखिरी कंपनी United Foodbrands रही. यहां Promoters की हिस्सेदारी 34.59% से बढ़कर 34.61% हुई. Mutual Funds ने अपनी हिस्सेदारी 10.94% से बढ़ाकर 12.94% कर ली, जबकि FPIs की हिस्सेदारी 9.66% से बढ़कर 10.55% हो गई.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell: बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 210 अंक टूटा, निफ्टी 24600 के ऊपर; निवेशकों के डूबे ₹3 लाख करोड़!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FY29 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, सरकार ने बताया कैसे हासिल होगा लक्ष्य
54% भागेगा यह पावर स्टॉक! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव, बोला-खरीदो; जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
Closing Bell: बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 210 अंक टूटा, निफ्टी 24600 के ऊपर; निवेशकों के डूबे ₹3 लाख करोड़!
