Vi Plan: ये है Vodafone Idea का अमेजन प्राइम वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
Vi Amazon Prime Plan: हम आज आपको बताएंगे कि वोडाफोन आइडिया का अमेजन प्राइम वाला प्लान आपको किस कीमत में मिलेगा और इस प्लान के साथ कितने जीबी डेटा और कौन-कौन से एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाएंगे.
Highlights
- 696 रुपए वाले प्लान में अमेजन प्राइम का फायदा.
- हर रोज हाई स्पीड डेटा देगा ये रिचार्ज प्लान.
- हाफ डे अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा.
Vodafone Idea Plan: अगर आप भी Vi कंपनी के प्रीपेड यूजर हैं तो हम आज आपको बताएंगे कि कंपनी का सबसे सस्ता Amazon Prime वाला प्लान आपको कितने का मिलेगा? कंपनी के अमेजन प्राइम वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 696 रुपए है, इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से अमेजन प्राइम लाइट का फ्री एक्सेस दिया जाता है. इसके अलावा ये प्लान डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर करता है.
Vi 696 Plan के साथ मिलते हैं ये फायदे
वोडाफोन आइडिया का 696 रुपए वाला ये रिचार्ज प्लान हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है, साथ ही किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट भी आपको मिलेगा. कंपनी हर रोज 100 एसएमएस भी ऑफर करती है.
Vi 696 Plan Validity
वैधता की बात करें तो इस प्लान के साथ 56 दिन की वैलिडिटी दी जाती है, हर रोज 2 जीबी के हिसाब से इस प्लान में कुल 112 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा. डेटा, एसएमएस और कॉलिंग के अलावा ये प्लान आपको कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है.
अतिरिक्त फायदे
कंपनी आपको 56 दिन के लिए अमेजन प्राइम लाइट का एक्सेस देगी जिससे आप टीवी या मोबाइल पर एचडी में वीडियो कंटेंट को एन्जॉय कर पाएंगे. इसके अलावा रात 12 बजे से दोपहर के 12 बजे तक आपको हाफ डे अनलिमिटेड डेटा का फायदा दिया जाएगा. ये प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ आता है, इसका मतलब ये हुआ कि सोमवार से शुक्रवार के बीच आपके बचे हुए डेटा को आप वीकेंड पर इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा भी देती है जिसे कंपनी के वीआई ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है.
जियो का अमेजन प्राइम वाला प्लान कितने का है?
रिलायंस जियो का अमेजन प्राइम लाइट वाला प्लान 1029 रुपए का है, इस प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं. 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ये प्लान कुल 168 जीबी डेटा देता है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो ये प्लान 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, फ्री 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज, 35100 रुपए की कीमत का गूगल जेमिनी प्रो बेनिफिट्स (5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana) मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Flipkart दे रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन! बस इतनी सी है शर्त
Latest Stories
मिनी रियर डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G
Lava Virat Curve से OnePlus N6 Lite तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन
7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 8GB रैम, लॉन्च हुआ Ai Plus Nova 2 Power 5G
