Flipkart दे रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन! बस इतनी सी है शर्त

Flipkart Netflix Offer: अगर आप भी फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं और अगर आप प्लस मेंबर हैं तो आप भी फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर को किस तरह से क्लेम करना है और इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कौन सी शर्त है जिसे पूरा करना है? आइए जानते हैं.

नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन

Highlights

  • फ्लिपकार्ट लाया शानदार नेटफ्लिक्स ऑफर.
  • प्लस मेंबर्स उठा सकते हैं ऑफर का फायदा.
  • फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए ऑफर कर सकते हैं क्लेम.

फ्लिपकार्ट एक ऐसा शानदार ऑफर लेकर आया है जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे, ये ऑफर Flipkart Plus मेंबर्स के लिए है. अगर आप भी प्लस मेंबर है तो आप भी हर महीने बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के लिए फ्री में Netflix Mobile Subscription का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने एलिजिबल मेंबर्स को यह फायदा देने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है, लेकिन इसमें एक शर्त है और वो शर्त इतनी सी है कि आपको फ्री सब्सक्रिप्शन पाने के लिए हर महीने फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने होगी.

कैसे मिलेगा Netflix सब्सक्रिप्शन?

नेटफ्लिक्स का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन पाने के लिए फ्लिपकार्ट यूजर्स को प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान में एनरोल करना होगा. फिर एलिजिबल मेंबर्स को उसी कैलेंडर मंथ में चार सफल ऑर्डर देने होंगे, जिसमें हर ऑर्डर की कीमत कम से कम 299 रुपए होनी चाहिए. ये चार ऑर्डर फ्लिपकार्ट या फ्लिपकार्ट मिनट्स या फ्लिपकार्ट ग्रोसरी के हो सकते हैं, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि कैंसल या रिटर्न किए गए ऑर्डर इसमें नहीं गिने जाएंगे.

चौथे क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरा होने के बाद, यूजर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के एक महीने का Netflix Mobile क्लेम कर सकते हैं. फ़्री सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए यह साइकिल हर महीने जारी रहनी चाहिए, इसका मतलब है कि अगर आप पहले से ही हर महीने फ्लिपकार्ट पर कई ऑर्डर करते हैं तो फ़्री नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलना एक एक्स्ट्रा बोनस होगा.

ऐसे करें Free Netflix क्लेम

ध्यान दें कि ऑफर के लिए एलिजिबिलिटी मिलने पर नेटफ्लिक्स अपने आप एक्टिवेट नहीं होता, क्योंकि आपको ऑफर को मैन्युअली क्लेम करना होगा. चार मंथली ऑर्डर पूरे होने के बाद, फ्लिपकार्ट ऐप के My Account में जाएं और प्लस पर क्लिक करें. यहां आपको क्लेम या एक्टिवेट ऑप्शन के साथ नेटफ्लिक्स बेनिफिट मिलेगा. फिर आपको अपना मौजूदा नेटफ्लिक्स अकाउंट लिंक करना होगा, अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो आप ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर नया नेटफ्लिक्स अकाउंट बना सकते हैं. अभी, यह ऑफर फेज (धीरे-धीरे) में रोल आउट किया जा रहा है इसलिए, सभी प्लस मेंबर्स को यह तुरंत नहीं दिखेगा.

नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ क्या मिलेगा?

एक बार में एक स्मार्टफोन या टैबलेट पर स्टैंडर्ड डेफ़िनिशन (SD) क्वालिटी में OTT कंटेंट देख सकते हैं. इसमें भारत में उपलब्ध नेटफ्लिक्स का पूरा कंटेंट कैटलॉग शामिल होगा. इसका मतलब है कि यह फ्लिपकार्ट ऑफर की वजह से किसी छोटी लाइब्रेरी तक सीमित नहीं है. हालांकि इसे टीवी या लैपटॉप/डेस्कटॉप पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. यह HD या अल्ट्रा HD स्ट्रीमिंग को सपोर्ट नहीं करता है और यह एक साथ कई डिवाइस पर स्ट्रीम नहीं हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy F70 Pro 5G: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, Vivo-Realme को देगा टक्कर!