VI ने दिखाया ₹51970 करोड़ Profit… लेकिन बाजार ने नहीं किया भरोसा? जानें क्यों टूटा कंपनी के शेयर
सोमवार को Vodafone Idea Limited का शेयर ₹12.96 के मुकाबले ₹12.81 पर खुला. कुछ ही देर में शेयर गिरकर ₹12.45 तक पहुंच गया. यानि शेयर में करीब 4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.कंपनी ने शनिवार को अपने Q4 FY26 नतीजे जारी किए थे. इस दौरान कंपनी ने ₹51,970 करोड़ का Consolidated Net Profit दिखाया.
Vodafone Idea: Telecom कंपनी Vodafone Idea Limited ने Q4 FY26 में करीब ₹51,970 करोड़ का बड़ा मुनाफा दिखाया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली. सोमवार को कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी तक टूट गया. इससे निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर इतनी बड़ी Profit Report के बाद भी शेयर क्यों गिर रहा है. कंपनी का यह मुनाफा असली बिजनेस ग्रोथ से नहीं आया, बल्कि AGR राहत और Accounting Adjustment की वजह से दिखा है. इसी कारण बाजार ने इस Profit को ज्यादा सकारात्मक नहीं माना.
शेयर में कितनी गिरावट आई
- सोमवार को Vodafone Idea Limited का शेयर ₹12.96 के मुकाबले ₹12.81 पर खुला.
- कुछ ही देर में शेयर गिरकर ₹12.45 तक पहुंच गया.
- यानि शेयर में करीब 4 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.

कंपनी को इतना बड़ा मुनाफा कैसे हुआ
- कंपनी ने शनिवार को अपने Q4 FY26 नतीजे जारी किए थे.
- इस दौरान कंपनी ने ₹51,970 करोड़ का Consolidated Net Profit दिखाया.
- करीब 6 साल बाद कंपनी पहली बार Profit में दिखाई दी.
- हालांकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹7,167 करोड़ का नुकसान हुआ था.
लेकिन असली तस्वीर कुछ और है
विशेषज्ञों के मुताबिक यह Profit मुख्य कारोबार से नहीं आया. कंपनी को AGR यानी Adjusted Gross Revenue से जुड़े बकाये में राहत मिली, जिसकी वजह से Profit दिखा. अगर इस One-Time राहत को हटा दिया जाए, तो कंपनी को Q4 में करीब ₹5,515 करोड़ का Operational Loss हुआ. पूरे FY26 में कंपनी का Operational Loss करीब ₹24,059 करोड़ रहा.
निवेशक क्यों हुए चिंतित
कंपनी ने ₹4,730 करोड़ जुटाने की योजना भी घोषित की है. यह पैसा Aditya Birla Group Convertible Warrants के जरिए लगाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भविष्य में Equity Dilution बढ़ सकता है. यानी नए शेयर जारी होने से पुराने निवेशकों की हिस्सेदारी कम हो सकती है. इसी वजह से बाजार में दबाव बढ़ा.
ARPU में जरूर हुई बढ़ोतरी
- कंपनी का Average Revenue Per User यानी ARPU बढ़कर ₹190 पहुंच गया.
- पिछले साल यह ₹175 था.
- ARPU बढ़ना Telecom कंपनियों के लिए सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे प्रति ग्राहक कमाई बढ़ती है.
क्या कह रहे हैं ब्रोकरेज हाउस
Brokerage फर्म JM Financial ने Vodafone Idea पर सकारात्मक नजरिया बनाए रखा है. फर्म ने शेयर का Target Price ₹9 से बढ़ाकर ₹14 कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि AGR राहत के बाद कंपनी का कर्ज करीब ₹55,000 करोड़ तक कम हो सकता है.
आगे कंपनी के सामने क्या चुनौती है
कंपनी को अब Network Expansion और Subscriber Growth पर तेजी से काम करना होगा. इसके लिए Vodafone Idea को करीब ₹25,000 करोड़ की नई Funding और करीब ₹45,000 करोड़ के Capex की जरूरत पड़ सकती है. यानी फिलहाल कंपनी को राहत जरूर मिली है, लेकिन असली चुनौती अभी भी बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ये हेल्थकेयर स्टॉक देगा डबल मुनाफा! पांच टुकड़ों में बंटेगी कंपनी, फिर मिलेगा डिविडेंड भी, जानें रिकॉर्ड डेट
Closing Bell: सेंसेक्स निचले स्तर से 1100 से अधिक अंक ऊपर बंद, निफ्टी 23650 के करीब क्लोज, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
MCX का बड़ा फैसला! अब एक्सचेंज पर होगी रिफाइंड चांदी की डिलीवरी, घरेलू रिफाइनर्स को न्योता
