WhatsApp के इस अपडेट के बाद चैटिंग होगी और मजेदार, टेक्स्ट टाइप करते ही दिखेंगे उससे जुड़े स्टिकर
WhatsApp के नए अपडेट के बाद जब यूजर चैट में कोई इमोजी टाइप करेगा तो उससे जुड़े स्टिकर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इससे यूजर तुरंत सही स्टिकर चुनकर भेज सकता है. इससे पहले यूजर्स को स्टिकर भेजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलना पड़ता था और अलग-अलग पैक में स्टिकर ढूंढने पड़ते थे.
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर लाता रहता है ताकि चैटिंग का अनुभव और बेहतर बनाया जा सके. अब कंपनी ने एक और नया फीचर शुरू किया है जो खासतौर पर स्टिकर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा. नए अपडेट के बाद अब यूजर्स जब चैट में कोई इमोजी टाइप करेंगे तो उससे जुड़े स्टिकर अपने आप दिखाई देने लगेंगे.
इससे यूजर्स को अलग से स्टिकर सेक्शन खोलकर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp का यह फीचर फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है. कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में यह फीचर और ज्यादा यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इस अपडेट का मकसद चैटिंग को ज्यादा तेज और मजेदार बनाना है ताकि लोग आसानी से सही स्टिकर चुनकर भेज सकें.
इमोजी टाइप करते ही दिखेंगे स्टिकर
WhatsApp के नए अपडेट के बाद जब यूजर चैट में कोई इमोजी टाइप करेगा तो उससे जुड़े स्टिकर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इससे यूजर तुरंत सही स्टिकर चुनकर भेज सकता है. इससे पहले यूजर्स को स्टिकर भेजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलना पड़ता था और अलग-अलग पैक में स्टिकर ढूंढने पड़ते थे.
नया वर्जन अपडेट
Gadgets 360 के मुताबिक यह नया फीचर WhatsApp के iOS वर्जन 26.8.76 में जोड़ा गया है. इस अपडेट के बाद चैट बार में इमोजी टाइप करते ही उससे जुड़े स्टिकर दिखाई देने लगते हैं. इससे चैटिंग के दौरान समय बचता है और बातचीत ज्यादा आसान हो जाती है. अगर यूजर को ज्यादा स्टिकर देखने हैं तो वह Show more results पर टैप कर सकता है. यहां उसे और भी स्टिकर दिखाई देंगे. इनमें थर्ड पार्टी स्टिकर पैक भी शामिल हो सकते हैं.
WhatsApp के अन्य नए फीचर
WhatsApp हाल ही में कई और नए फीचर पर भी काम कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर जोड़ा है. इसके जरिए ग्रुप में नए जुड़ने वाले लोग पुराने मैसेज भी देख सकेंगे. इसके अलावा WhatsApp एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी काम कर रहा है जिसे WhatsApp Plus कहा जा सकता है. इसमें कुछ खास फीचर मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- WhatsApp, Telegram और Signal यूजर्स के लिए बदले नियम, जानें इस नए रूल से कैसे बंद हो सकता है आपका अकाउंट
