Free Aadhaar update की समय सीमा जून 2027 तक बढ़ी, बदल सकते हैं list की details
आज के समय में आधार सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर के सिम कार्ड, पैन लिंकिंग, सरकारी योजनाएं, पेंशन सब्सिडी और यहां तक कि स्कूल, कॉलेज एडमिशन तक लगभग हर जगह आधार जरूरी हो चुका है. लेकिन करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई साल पहले आधार बनवाया था और उसके बाद कभी अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट नहीं किए. किसी का एड्रेस बदल गया तो किसी का मोबाइल नंबर पुराना हो चुका है.
अब इसी बीच यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी कि UIDAI ने करोड़ों आधार होल्डर्स को बड़ी राहत देने का काम किया है. UIDAI डीएआई ने यहां पर फ्री ऑनलाइन आधार डॉक्यूमेंट अपडेट सर्विस को एक और साल बढ़ा दिया है. अब लोग माय आधार पोर्टल के जरिए 14 जून 2027 तक जी हां 2027 तक अपने आधार डॉक्यूमेंट्स बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे.