मिलावटी तेल-मसाले से हेल्थ भी खराब, पैसा भी बर्बाद! जानें कैसे हो रहा डबल नुकसान
आपकी रसोई में पहुंचने वाला खाना कितना सुरक्षित है, इस पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं. तेल, मसाले और खाने-पीने की चीजों में मिलावट का मामला लगातार सामने आ रहा है. वहीं Quick Commerce कंपनियों के जरिए मिलने वाले Food Items की Quality भी जांच के घेरे में है. कई जगहों पर खराब सामान, गंदगी और Food Safety नियमों की अनदेखी के मामले सामने आए हैं. इसका असर सिर्फ लोगों की सेहत पर नहीं बल्कि उनकी जेब पर भी पड़ता है. ऐसे में सवाल है कि इस पूरे सिस्टम की जवाबदेही किसकी है. सरकार, कंपनियां या फिर दुकानदार. इस वीडियो में समझेंगे Food Safety से जुड़ा पूरा मामला.
