AC की आउटडोर यूनिट की अनदेखी पड़ सकती है भारी, जानें क्यों होता है ब्लास्ट, इन 6 आसान तरीकों से रखें सेफ
भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है. ओवरहीटिंग, गंदगी और गलत इंस्टॉलेशन के कारण AC ब्लास्ट के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर इस जोखिम को कम किया जा सकता है और AC को सुरक्षित और बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है.

How to Protect AC from Blasting: भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) का लगातार इस्तेमाल जहां राहत देता है, वहीं लापरवाही बरतने पर यह खतरे का कारण भी बन सकता है. कई मामलों में ओवरहीटिंग, गंदगी या खराब मेंटेनेंस के चलते AC यूनिट में तेज आवाज, खराबी और यहां तक कि ब्लास्ट जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में 6 ऐसे तरीकों के बारे में बताया गया है, जिससे एसी ब्लास्ट होने का खतरा घट सकता है.
प्रोफेशनल मिस्टिंग सिस्टम लगवाएं
आउटडोर यूनिट के आसपास हल्का पानी का फॉग बनाने वाला मिस्टिंग सिस्टम लगवाना एक स्मार्ट तरीका है. यह हवा को ठंडा कर देता है, जिससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और उसकी आवाज भी कम हो जाती है. इससे ब्लास्ट होने का खतरा भी कम होता है.
यूनिट के आसपास खाली जगह रखें
AC के चारों तरफ कम से कम 2 फीट की खाली जगह जरूरी होती है. आसपास सामान या घनी झाड़ियां होने से हवा का प्रवाह रुकता है, जिससे यूनिट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: 5 Star AC और 3 Star AC में क्या खरीदना है फायदे का सौदा, कहां होगी ज्यादा बचत? ऐसे बनाएं शॉपिंग प्लान
यूनिट को सीधा और संतुलित रखें
अगर AC का बेस टेढ़ा हो जाता है, तो मशीन में कंपन और आवाज बढ़ जाती है. इसे सही लेवल पर रखना जरूरी है ताकि यह सही से काम करे.
सही तरीके से शेड बनाएं
यूनिट के लिए लकड़ी या बांस का ऐसा शेड बनाएं जिसमें हवा आसानी से आ-जा सके. इससे सीधी धूप नहीं पड़ेगी और AC बिना ज्यादा दबाव के काम करेगा.
हर महीने पानी से सफाई करें
आउटडोर यूनिट के फिन्स पर धूल जमने से कूलिंग कम हो जाती है. महीने में एक बार हल्के पानी से इसे साफ करें, ताकि यह बेहतर तरीके से गर्मी बाहर निकाल सके.
रिफ्लेक्टिव हीट शील्ड का इस्तेमाल करें
AC यूनिट को सीधे धूप में रखने के बजाय उसके ऊपर सिल्वर या रिफ्लेक्टिव कवर लगाएं. यह सूरज की गर्मी को रिफ्लेक्ट कर देता है और मशीन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है.
इन आसान उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने AC की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि बिजली की बचत और शांति भी पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Dessert vs Tower कूलर में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, खासियत और कौन बचाएगा बिजली बिल