NEET UG कैंसिल… अब दोबारा पेपर के लिए क्या करना होगा, कब होगी परीक्षा, क्या फिर भरना होगा फॉर्म? जानें सबकुछ
NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन अब जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट के बाद सरकार और NTA ने इसे दोबारा कराने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आगे क्या होगा.

NEET Exam Cancelled: देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. National Testing Agency यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन अब जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट के बाद सरकार और NTA ने इसे दोबारा कराने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आगे क्या होगा, क्या फिर से फॉर्म भरना पड़ेगा, फीस दोबारा देनी होगी या पुराना एडमिट कार्ड चलेगा.
NTA ने साफ किया है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. एजेंसी ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी, लेकिन छात्रों को नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी. पुराने आवेदन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेंगे. साथ ही छात्रों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की भी अपील की गई है. सरकार ने मामले की जांच अब CBI को सौंप दी है ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच हो सके.
क्यों रद्द हुई NEET परीक्षा
NTA के मुताबिक 8 मई 2026 को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास जांच के लिए भेजा गया था. इसके बाद जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट में कई गंभीर बातें सामने आईं. एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करना जरूरी हो गया था. सरकार की मंजूरी के बाद अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है.
अब छात्रों को क्या करना होगा
- नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा: NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. छात्रों का पुराना आवेदन, कैंडिडेट डेटा और चुना गया परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेगा. इसका मतलब है कि छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने या नए सिरे से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- फीस का क्या होगा: एजेंसी ने कहा है कि छात्रों द्वारा पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी. वहीं दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी.
- नया एडमिट कार्ड कब आएगा: NTA ने बताया है कि नई परीक्षा तारीख और नया एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. इसकी जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक चैनलों के जरिए दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें.
- मामले की जांच अब CBI करेगी: भारत सरकार ने पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है. NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा.
- छात्रों और अभिभावकों से क्या कहा गया: NTA ने माना कि परीक्षा दोबारा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी होगी. लेकिन एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों से बचने की अपील की है.
- हेल्पलाइन नंबर: अगर छात्रों को किसी तरह की परेशानी या जानकारी चाहिए तो वे NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. ईमेल: neet-ug@nta.ac.in. फोन: 011-40759000 / 011-69227700.
कौन हैं NTA के चेयरपर्सन
Pradeep Kumar Joshi राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के चेयरपर्सन हैं. वे शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े सरकारी पद संभाले हैं और कई महत्वपूर्ण सरकारी समितियों का हिस्सा भी रहे हैं. NTA में आने से पहले वे साल 2020 में Union Public Service Commission (UPSC) के सदस्य बनाए गए थे. बाद में उसी साल उन्हें UPSC का चेयरमैन बनाया गया.
इससे पहले वे Chhattisgarh Public Service Commission और Madhya Pradesh Public Service Commission के चेयरमैन भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाले National Institute of Educational Planning and Administration (NIEPA) के निदेशक के रूप में भी काम किया.
ये भी पढ़ें: कैसे लीक हुआ NEET का पेपर, केरल से राजस्थान तक नेटवर्क; जांच के दायरे में 410 सवाल… ऐसे हुआ खुलासा