9.30 घंटे में पूरा होगा 760KM का सफर, वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, ये है टाइमिंग

31 अक्टूबर से दिल्ली और वाराणसी के बीच Vande Bharat Sleeper शुरू होने वाली है. अगर आप भी इस रूट पर सफर करते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि वंदे भारत स्लीपर कौन-कौन से स्टॉप पर रुकेगी और इस ट्रेन का टाइमिंग क्या है?

स्लीपर वंदे भारत Image Credit: PTI

Varanasi New Delhi Vande Bharat Sleeper: ​​रेलवे बोर्ड ने वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दे दी है. BEML ने चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे बनाया है. यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दोनों शहरों के बीच रात भर के सफर को पूरी तरह बदल देगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को मिलकर इस सर्विस को हरी झंडी दिखाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे प्लान की बात करें तो 31 तारीख को ट्रेन वाराणसी से शाम 4:30 बजे निकलेगी और सुबह 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

नॉर्दर्न रेलवे करेगा रखरखाव

अभी, नई दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत चेयर कार ट्रेन दौड़ती है, इस रूट पर दो ट्रेन चल रही हैं. मंजूरी के बाद नई ट्रेन सर्विस जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. नारंगी और ग्रे रंग की इस ट्रेन का रखरखाव और संचालन नॉर्दर्न रेलवे (NR) करेगा.

Varanasi New Delhi Vande Bharat Sleeper का ट्रेवल टाइम और स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी लगभग 760 किलोमीटर की दूरी 9 घंटे 30 मिनट में तय करेगी. ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC कोच होंगे. ट्रेन कानपुर सेंट्रल से चलेगी.

रेलवे बोर्ड के लेटर के मुताबिक, वाराणसी और नई दिल्ली के बीच यात्रा के दौरान, ट्रेन नंबर 27421/27422 वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद चार स्टेशनों पर रुकेगी.

टाइमिंग और फ्रीक्वेंसी

ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से रात 8:50 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी. ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9:40 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह शनिवार को छोड़कर, हफ्ते में छह दिन चलेगी.

ये भी पढ़ें- AC से लेकर TV तक… महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?